Jashpur News: 6 आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर गिरी गाज, सेवा से बर्खास्त, जानिए क्यों हुई कार्रवाई
Jashpur News: जिले में पदस्थ 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 4 सहायिका की सेवा समाप्त कर दी गई है।

Janjgir News: पुलिस की वर्दी में चोर! आरक्षक निकला गिरोह का मास्टरमाइंड, एसपी ने किया बर्खास्त
Jashpur News: जशपुर। आंगनबाड़ी में कार्यरत एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और चार सहायिकाओं को लगातार अपने कार्य से अनुपस्थित होने के चलते तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने समय पर आंगनबाड़ी खोलने और कार्यों में कसावट लाने के निर्देश दिए थे। पर कर्मचारियों की लगातार अनुपस्थिति के चलते परियोजना अधिकारी ने कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया था। कलेक्टर के निर्देश के बाद 6 के सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए गए है।
बगीचा विकास के 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 4 सहायिका का अपने कार्य में लगातार अनुपस्थित होने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त किया गया है।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका लगातार अपने कार्य में अनुपस्थित होने के कारण छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय परिसर डी. के.एस भवन रायपुर के पत्र द्वारा और स्थायी शिक्षा समिति का अनुमोदन 06.12.2024 के तहत निम्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को कार्य के प्रति लगातार अनुपस्थित होने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त किया गया है।
उक्त आदेश तत्काल अनुमोदन दिनांक से प्रभावशील है। विगत दिवस के साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने आंगनबाड़ी केंद्र में कसावट लाने के निर्देश दिए थे और समय पर आंगनबाड़ी खोलने के लिए कहा गया था। बगीचा जनपद सीईओ और परियोजना प्रशासक महिला बाल विकास विभाग प्रमोद सिंग ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था।
