Begin typing your search above and press return to search.

Jashpur Accident News: CG में हिट एंड रन: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों पिकअप ने रौंदा, 2 की मौत-1 गंभीर

Jashpur Accident News: जशपुर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को पिकअप ने रौंद दिया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया।

Surguja Road Accident
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Jashpur Accident News: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानिए कैसे हुआ हादसा

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने फरार पिकअप वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को पिकअप ने कुचला

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री के रूप में की गई है, जो कि गम्हरिया गांव के रहने वाले थे। गुरुवार सुबह 6 बजे के आसपास दोनों एक अन्य व्यक्ति के साथ गम्हरिया गांव के नेशनल हाइवे 43 पर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी।

घटना के बाद फरार हुआ पिकअप वाहन चालक

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना को अंजाम देकर पिकअप वाहन चालक फरार हो गया है, जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story