Begin typing your search above and press return to search.

Jashpur: दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, पुलिस से बचने शव को फेंक दिये खाई में, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jashpur: सिटी कोतवाली के ग्राम भभरी स्थित 30 फीट गहरी खाई में मिले अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 72 घंटों में ही सुलझा लिया है...

Jashpur: दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, पुलिस से बचने शव को फेंक दिये खाई में, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
By Sandeep Kumar

जशपुर। सिटी कोतवाली के ग्राम भभरी स्थित 30 फीट गहरी खाई में मिले अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 72 घंटों में ही सुलझा लिया है। मृतिका के साथ पहले दुष्कर्म किया गया था। फिर महिला द्वारा पैसों की मांग की गई। नहीं देने पर मृतिका ने आरोपियों को दुष्कर्म में फंसा देने की धमकी दी। इस बात से डर कर दोनों आरोपियों ने महिला की पिटाई करते हुये गला दबाकर हत्या कर दिये थे। पुलिस से बचने के लिए महिला के शव को खाई में फेंक कर फरार हो गये थे।

जानिए मामला

दरअसल, 18 सितम्बर को थाना सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली कि ग्राम भभरी गौरकीना जंगल नाला में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। इस सूचना पर सिटी कोतवाली जशपुर स्टाॅफ द्वारा मौके पर जाकर सूचना देने वाले सोहन राम भगत की रिपोर्ट पर मर्ग जाॅंच पंचनामा कार्रवाई की गई। विवेचना में पाया गया कि 17 सितम्बर की रात में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात महिला को धारदार नुकीले या ठोस वस्तु से मारपीट करते हुए हत्या कर दिया और भभरी के गौरी नाला में शव फेंक कर फरार हो गया।

एसपी शशि मोहन सिंह ने मामले की गंभीरता से लिया और ASP अनिल सोनी के नेतृत्व में टीम बनाकर महिला की पहचान हेतु Whatsapp बीट ग्रुप एवं पड़ोसी राज्य में फोटो भेजकर पता-तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि मृतिका जशपुरनगर में कुछ दिनों पूर्व से किराये के मकान में रहती थी और यहीं काम करती थी। मृतिका की उम्र 30 साल थी। जांच में महिला की पहचान थाना चैनपुर जिला गुमला के एक ग्राम की निवासी पाया गया। मृतिका के पति का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर फोन किया गया। 19 सितम्बर को अपने माता-पिता तथा अन्य रिश्तेदार के साथ जशपुर आकर मृतिका की पहचान अपनी पत्नी के रूप में किया।

जांच में ये भी पता चला कि मृतिका द्वारा जशपुरनगर में जहां पर किराये के मकान में रहती थी। पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि 17.09.2024 को 2 व्यक्ति मृतिका के घर पर रात लगभग 8-9 बजे आये थे जिसमें एक व्यक्ति का नाम राजेन्द्र राम मिंज उर्फ छोटू ग्राम सोगड़ा का रहने वाला है। पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी राजेन्द्र राम मिंज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने साथी संजय राम भगत के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह मृतिका से पूर्व से परिचित था, कभी-कभी इसके साथ में कार्य करता था। जान-परिचय होने की वजह से राजेन्द्र राम मिंज उसके किराये के मकान में यह कभी-कभार आना-जाना करता था।

17 सितम्बर को राजेन्द्र राम मिंज अपने मामा का लड़का संजय राम भगत के साथ उसके पेशी में मोटर सायकल CG 14 M 2890 से न्यायालय जशपुर आये थे, जिसके बाद शाम को बाजार से मछली सब्जी खरीदने के बाद दोनों महिला के किराये के मकान में गये। महिला उनसे बोली कि मैं गणेश विसर्जन देखने जा रही हूं। तुमलोग सब्जी को बनाते रहो बोलकर चली गई। इसके बाद राजेन्द्र राम मिंज एवं संजय राम दोनों मिलकर कमरे में शराब पीते रहे। रात लगभग 9ः30 बजे वापस महिला अपने कमरे में आई एवं खाना खाकर वे तीनों किसी कार्य से मोटर सायकल से ग्राम भभरी की ओर गये। वहां पहुंचने पर कथित रूप से मुख्य आरोपी राजेन्द्र राम ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। फिर महिला ने केस लड़ने के लिये राजेन्द्र राम मिंज से 4 हजार रू. तत्काल मांगने लगी। नहीं देने पर राजेन्द्र राम को भी दुष्कर्म के केश में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने लगी।

इस बात को लेकर विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर राजेन्द्र राम और संजय राम मिलकर महिला की गला दबाकर, पत्थर एवं डंडा से मारपीट कर हत्या कर दिये। घटना के बाद शव को नाला में फेंक दिये। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से राजेन्द राम मिंज उर्फ छोटू, संजय राम भगत से पूछताछ कर गवाहों के समक्ष मेमोरंडम कथन लिया गया। मेमोरेण्डम कथन मुताबिक आरोपी राजेन्द्र राम से घटना में उपयोग की गई मोटर सायकल तथा घटना कारित करते समय खून लगा जींस, पत्थर, डंडा एवं संजय राम से मृतिका के मोबाईल एवं कपड़ा इत्यादि जप्त किया गया है। आरोपियों का कृत्य उक्त धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें 21.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story