Begin typing your search above and press return to search.

Janmashtami 2025 : रोज नई वेशभूषा में हो रहे राधे-गोविंद के दर्शन, 16 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा "जन्माष्टमी पर्व"

Janmashtami 2025 : रोज नये श्रृंगार के साथ भगवान की झांकियों के दर्शन श्रद्धालुओं को हो रहे हैं. साथ ही रास गीतों का गायन महिला भक्त मंडलियों द्वारा अनवरत चल रहा है

Janmashtami 2025 : रोज नई वेशभूषा में हो रहे राधे-गोविंद के दर्शन, 16 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व
X
By Meenu Tiwari

Janmashtami 2025 : रायपुर. भगवान श्रीराधाकृष्ण के मंदिरों में श्रृंगार, पूजन एवं भक्ति के साथ श्रद्धालुओं द्वारा सजाए जा रहे सावन झूले मनोहारी बन पड़े हैं. रोज नये श्रृंगार के साथ भगवान की झांकियों के दर्शन श्रद्धालुओं को हो रहे हैं. साथ ही रास गीतों का गायन महिला भक्त मंडलियों द्वारा अनवरत चल रहा है. विशेष रूप से राधाकृष्ण मंदिर, समता कॉलोनी में हरियाली तीज के दिन से प्रारंभ झूला उत्सव में मनोहारी छटा देखते ही बन रही है.

मंदिर के समिति के अध्यक्ष घनश्याम पोद्दार ,कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल व सचिव रमाशंकर पाण्डेय के अनुसार जन्माष्टमी पर्व 16 अगस्त शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा. सुबह दुग्धाभिषेक के पश्चात रात 8 बजे से प्रख्यात कलाकारों द्वारा संगीतमयी भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी. मीडिया प्रभारी व सहसचिव सत्येन्द्र अग्रवाल ने बताया कि श्रृंगार-पूजन सहित भजनों का क्रम यहां जन्माष्टमी पर्व तक चलेगा.



श्री राधा कृष्ण मंदिर महिला मंडल की श्रीमती किरण अग्रवाल ने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन रविवार 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे से राणी सती दादी का मंगल पाठ किया जाएगा, जो शाम तक अनवरत चलेगा. तदुपरांत प्रसाद वितरित किया जाएगा.

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story