Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir Teacher News: हेड मास्टर गिरफ्तार: महिला को फोन कर मिलने बुला किया छेड़छाड़; प्रधान पाठक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Janjgir Teacher News: महिला को रेलवे स्टेशन के पास फोन कर बुला छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक को पुलिस ने उसके गृह ग्राम से गिरफ्तार किया है।

Janjgir Teacher News: हेड मास्टर गिरफ्तार: महिला को फोन कर मिलने बुला किया छेड़छाड़; प्रधान पाठक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
By Radhakishan Sharma

Janjgir Teacher News: जांजगीर। महिला से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रधान पाठक ने फोन कर पहले महिला को मिलने के लिए बुलाया और जब महिला मिलने पहुंची तो उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला के आपत्ति करने पर आरोपी प्रधान पाठक भाग खड़ा हुआ। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को उसके गृहग्राम से गिरफ्तार किया है मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथ पाटले (43) निवासी बम्हनीन थाना अकलतरा प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। उनकी पदस्थापना बलौदा ब्लॉक के झपेली शासकीय स्कूल में है। उनके खिलाफ शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि जगन्नाथ पाटले ने काम के बहाने उसे फोन कर अकलतरा स्टेशन के पास मिलने बुलाया। वहां पहुंची महिला से अश्लील बात करते हुए प्रधान पाठक छेड़छाड़ करने लगा। महिला के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी प्रधान पाठक जगन्नाथ पाटले वहां से भाग खड़ा हुआ।

महिला ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत अकलतरा थाने में की। शिकायत मिलने पर अकलतरा थाने में अपराध क्रमांक 584/2025 धारा 74,79 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। घटना को गंभीरता से ले थाना अकलतरा की पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गृहग्राम से हिरासत में लिया।पूछताछ करने पर प्रधान पाठक ने अपना जुर्म स्वीकार किया। अपराध सदर धारा का घटित होना पाए जाने पर आरोपी प्रधान पाठक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Next Story