Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir News: संदिग्ध हालत में मिला पूर्व सरपंच के बेटे की लाश, शरीर में गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका...

Janjgir News: सिवनी गांव में युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिली है। मृतक गांव के पूर्व सरपंच का बेटा है। लाश मिलने से हत्या की आशंका से हड़कंप मच गया है। हरेली के दिन से सरपंच का बेटा घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। शव मिलते ही गांव में मातम पसर गया है ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Janjgir News: संदिग्ध हालत में मिला पूर्व सरपंच के बेटे की लाश, शरीर में गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका...
X

Purv Sarpanch Ke Bete Ki Lash

By Radhakishan Sharma

Janjgir News: जांजगीर। जांजगीर जिले के सिवनी गांव में आज शुक्रवार सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के पूर्व सरपंच महारथी चौहान के बेटे अर्जुन सिंह चौहान के रूप में हुई है। उसका शव गांव के पास सड़क किनारे स्थित नहर में संदिग्ध हालात में पाया गया। शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है। मामला सिवनी थाना क्षेत्र का है।

बताया गया कि अर्जुन सिंह हरेली पर्व के दिन घर से निकला था और उसके बाद से लापता था। परिजनों ने पूरे इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को नहर में शव दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था, ऐसे में उसकी संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। परिजन बेसुध हैं और पूरे गांव में शोक व आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका प्रबल हो रही है। हालांकि, पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनों कोणों से जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। सिवनी गांव में अब भय और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story