Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir News: पिकनिक मनाने पहुंचे पांच युवक-युवतियों में तीन डूबे, अंधेरा होने से रेस्क्यू बंद...

Janjgir News: देवरी पिकनिक स्पॉट में पिकनिक मनाने पहुंचे 5 लड़के लड़कियां हसदेव नदी में डूब गए। जिनमें से दो को बचा लिया गया है वही तीन लापता है।

Janjgir News: पिकनिक मनाने पहुंचे पांच युवक-युवतियों में तीन डूबे, अंधेरा होने से रेस्क्यू बंद...
X
By Radhakishan Sharma

Janjgir News: जांजगीर। जांजगीर जिले के बलौदा ब्लॉक में स्थित देवरी–चिचोली पर्यटन स्थल में पिकनिक मनाने पहुंचे पांच युवक युवतियों में से तीन डूब गए। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू भी प्रभावित हुआ है। मामला पंतोरा चौकी क्षेत्र का है।

जांजगीर जिले के बलौदा ब्लाक में हसदेव नदी के तट पर देवरी चिचोली पर्यटन स्थल है। यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। सप्ताहांत में पिकनिक मनाने आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। यहां बिलासपुर से लड़के लड़कियों का ग्रुप आज शनिवार शाम 5:00 बजे पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा था। ग्रुप में तीन लड़के और दो लड़कियां थी। 5 लड़के लड़कियां यहां पहुंचते ही हसदेव नदी में उतरकर नहाने लगे। नहाते नहाते अचानक पांचों गहराई में पहुंच गए और पानी के तेज बहाव में बहने लगे। बताया जाता है की नहाते हुए एक युवती स्वर्ण रेखा पानी की गहराई में चली गई और डूबने लगी। उसके पीछे उसे बचाने के लिए बाकी चारों भी गए और डूबने लगे।

डूबते हुए लोगों की चींख–पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण दौड़कर आए और नदी में कूदे। उन्होंने किसी तरह एक लड़के और एक लड़की को पानी से निकाल लिया। जबकि एक लड़की और बाकी दो लड़के पानी के तेज बहाव में बहते हुए गहराई में समा गए। हादसे की सूचना तत्काल पंतोरा चौकी को दी गई। सूचना मिलने पर पंतोरा चौकी और बलौदा थाना से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर जिला प्रशासन की टीम और नगर सेना के गोताखोर भी पहुंचे। देवरी गांव के हसदेव नदी में बहे लोगों को तलाशने रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पर अंधेरा घिरने की वजह से रेस्क्यू अभियान में परेशानी होने लगी। और रेस्क्यू रोकना पड़ा। कल सुबह दल बल तथा और अधिक आपदा प्रबंधन कर्मियों और गोताखोरों के साथ फिर से रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। लोकल मछुआरों को भी लगाया जाएगा।

नदी में डूबने से बचे लड़का और लड़की नदी की तट पर रोते हुए नजर आए और रो-रो कर घटना का विवरण बता नम आंखों से अपने साथियों को याद करते रहे। मौके पर पहुंचे बलौदा तहसीलदार ने घटना की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि डूबे हुए तीनों बिलासपुर शहर के रहने वाले है। जिनमें सरकंडा थाना क्षेत्र के जोरापारा निवासी स्वर्णरेखा ठाकुर, कोतवाली थाना क्षेत्र का दयालबंद निवासी अंकुर ठाकुर,और सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोकनगर निवासी आशीष भोई नदी में डूब गए है। इसके अलावा अकलतरा निवासी लक्ष्मी शंकर सतनामी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी तिफरा निवासी मोनिका सिंह को डूबने से बचा लिया गया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story