Janjgir News: DEO का नशेड़ी बाबू, नशे में धुत्त होकर डीईओ ऑफिस पहुंचा लिपिक, वीडियो देख कलेक्टर ने किया सस्पेंड
नशे में सरकारी कार्यालय में अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले लिपिक को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है।

जांजगीर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 रूपेश राठौर को शराब के नशे में धुत्त होकर डीईओ कार्यालय में अनगर्ल बातें करने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने निलंबित कर दिया है। वीडियो वायरल होने पर यह कार्यवाही की गई है। मामला जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर का है।
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 रूपेश राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। राठौर के एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें वह शराब के नशे में कार्यालय में अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं।
यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(7) और 23 का उल्लंघन है। जिसके चलते कलेक्टर जन्मेंजय महोबे ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण तथा नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत कार्यवाही करते हुए रूपेश राठौर को तत्काल निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नवागढ़ नियत किया गया है।