Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir News: डांसर गर्ल के साथ ASI लगा रहे थे ठुमके, वीडियो वायरल, अब एसपी ने किया सस्पेंड

Janjgir News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में डांस गर्ल के साथ ठुमके लगाना एक ASI को महंगा पड़ गया...

Janjgir News: डांसर गर्ल के साथ ASI लगा रहे थे ठुमके, वीडियो वायरल, अब एसपी ने किया सस्पेंड
X
By Sandeep Kumar

Janjgir News जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में डांस गर्ल के साथ ठुमके लगाना एक एएसआई को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई की सोशल मीडिया में खूब किरकिरी हुई। मामले को एसपी विवेक शुक्ला ने संज्ञान लेते हुये एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला 30 सितंबर की रात थाना बिर्रा के ग्राम सोनादह का है। रात में डांस आर्केस्टा का कार्यक्रम गांव में रखा गया था। लड़कियों के डांस के दौरान सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार भी पुलिस ड्रेस में डांस करते डांस गर्ल को पैसे दे रहे थे। इस बीच डांस का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

एसपी विवेक शुक्ला को जब इसकी शिकायत मिली तो तत्काल संज्ञान में लेते हुये एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। फुलेश्वर सिंह सिदार बिर्रा थाने में पदस्थ थे। अब उन्हें निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर चांपा संबद्ध किया गया है। आदेश में लिखा है...''दिनांक 30.09.24 की रात्रि को ग्राम सोनादह थाना बिर्रा में एक डांस आर्केस्ट्रा जैसे कार्यक्रम में सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार का लड़कियों के साथ डांस करने का विडयो वायरल हुआ है।

सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार थाना बिर्रा द्वारा अपने कर्तव्य स्थल से बाहर जाकर सार्वजनिक स्थल में वर्दी की हालत में लड़कियों के साथ डांस कर अनुशासनहीनता एवं अशिष्ट आचरण प्रदर्शित करने के फलस्वरूप सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र जांजगीर-चांपा सम्बद्ध किया जाता है। सउनि को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।''

नीचे देखें आदेश...




Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story