Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir news: ब्लास्ट फर्नेश में धमाका, फैक्ट्री में काम करने वाले 13 अधिकारी कर्मचारी झुलसे,कलेक्टर– एसपी मौके पर

Janjgir news: प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ब्लास्ट फर्नेश में ब्लास्ट होने से वहां काम कर रहे 13 अधिकारी– कर्मचारी झुलस गए। घायलों में चार की स्थिति गंभीर है,वे 70% तक झुलस गए है।

Janjgir news: ब्लास्ट फर्नेश में धमाका, फैक्ट्री में काम करने वाले 13 अधिकारी कर्मचारी झुलसे,कलेक्टर– एसपी मौके पर
X
By Ragib Asim

Janjgir news: प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ब्लास्ट फर्नेश में ब्लास्ट होने से वहां काम कर रहे 13 अधिकारी– कर्मचारी झुलस गए। घायलों में चार की स्थिति गंभीर है,वे 70% तक झुलस गए है। घायलों को बिलासपुर– रायपुर रेफर किया गया है। साथ ही घटना स्थल को प्रशासन ने सील कर दिया है।

Janjgir जांजगीर। जांजगीर जिले के चांपा में स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ब्लास्ट फर्नेश आयल में धमाका हो गया। हादसे में फैक्ट्री में काम करने वाले 13 अधिकारी –कर्मचारी झुलस गए है। घायलों में चार की स्थिति गंभीर है।


प्रकाश इंडस्ट्रीज स्पंज आयरन कंपनी लिमिटेड चांपा में आज शाम यह हादसा हुआ। फैक्ट्री के ओल्ड 15 टन फर्नेश बायलर में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में फैक्ट्री में काम कर रहे 13 अधिकारी कर्मचारी झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा– तफरी मच गई।

हादसे में घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर बिलासपुर और रायपुर के नारायणा अस्पताल में रेफर करवाया गया है। घायलों में सुरेश चंद्राकर,प्रसन्न जीत राय, अनूप चतुर्वेदी, दूज राम चंद्रा, उदय शंकर ओझा, नीरज सिंह, रमेश सूर्यवंशी, बृज किशोर यादव,शंकर यादव, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार केवट, सरकार सिंह,राजेश प्रजापति हैं। इनमें में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं,जो 70% झुलस गए है। घायलों में कुछ ठेका कर्मचारी और कुछ फैक्ट्री के नियमित कर्मचारी हैं।

कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण का प्लांट प्रबंधन से पूरी जानकारी ली घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे और हर संभव बेहतर सुविधा इलाज हेतु करवाई जाए। कलेक्टर ने दुर्घटना की जांच हेतु कमेटी गठित की है। घटनास्थल पर तुरंत औद्योगिक सुरक्षा विभाग के निरीक्षक और एफएसएल की टीम को बुलवा कर जांच करवाई जा रही है। घटना स्थल को प्रशासन ने सील करवा दिया है। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। प्रशासन के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story