Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir-Champa News: ये तो घिनौनी हरकत है: ईलाज कराने आई महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार...

Janjgir-Champa News: ईलाज कराने अस्पताल पहुंची महिला मरीज से डॉक्टर ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर डॉक्टर फरार हो गया। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Janjgir-Champa News: ये तो घिनौनी हरकत है: ईलाज कराने आई महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार...
X

Janjgir-Champa News

By Radhakishan Sharma

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा। चांपा के गौरव पथ पर संचालित स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में एक डॉक्टर पर महिला मरीज से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इसके बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामा को देखकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

चांपा टीआई जेपी गुप्ता के मुताबिक एक महिला रविवार की सुबह इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी। उसका इलाज डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन असिस्टेंट सीनियर फिजीशियन के द्वारा आईसीयू वार्ड में किया जा रहा था। इस दौरान डॉक्टर की नियत महिला मरीज को देख कर बिगड़ गई। डॉक्टर मरीज के साथ गलत हरकत करने के साथ ही छेड़छाड़ करने लगा। इसके चलते मरीज भड़क गई। उसने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उसने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के साथ महिला मरीज के समाज के लोग भी आ गए।


हंगामें और परिजनों के गुस्से को देखते हुए डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग निकला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में उपस्थित लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर टीआई जयप्रकाश गुप्ता पुलिस की टीम लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करा कर उन्हें थाना ले आए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन उम्र 39 वर्ष निवासी पकरिया थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर–चांपा को भागने के दौरान अकलतरा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story