Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir Champa News: युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा: हाईटेंशन टावर पर चढ़कर की ऐसी मांग, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें VIDEO

Tawar Par Chadha Yuvak: जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ (Tawar Par Chadha Yuvak) गया और नए मोबाइल लेने की जीद करने लगा। यह सब नाजारा देखकर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

Janjgir Champa News: युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा: हाईटेंशन टावर पर चढ़कर की ऐसी मांग, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें VIDEO
X

Janjgir Champa News

By Chitrsen Sahu

Tawar Par Chadha Yuvak: जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ (Tawar Par Chadha Yuvak) गया और नए मोबाइल लेने की जीद करने लगा। यह सब नाजारा देखकर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

टावर पर चढ़कर की नया मोबाइल दिलाने की मांग

यह पूरा मामला पंतोरा चौकी क्षेत्र का है। यहां बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने हाईटेंशन टावर पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। युवक 30 से 35 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और अपनी मां से नया मोबाइल दिलाने की जीद करने लगा। गनिमत यह रही कि जिस दौरान युवक टावर पर चढ़ा था, उस दौरान बिजली बंद थी। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दो घंटे की समझाइश के बाद वह नीचे उतरा, तब लोगों ने राहत की सांस ली।

दो घंटे की समझाइश के बाद नीचे आया युवक

जानकारी के मुताबिक, सत्तगुडी गांव में रहन वाला करण कंवर रोजी मजदूरी का काम करता है। 19 नवंबर को जब वह काम से वापस घर लौटा तो उसे उसका मोबाइल नहीं मिला। जब उसने अपनी मां से पूछताछ की तो पता चला कि उसका बड़ा भाई मोबाइल लेकर दूसरे राज्य कमाने चला गया है। यह सुनते ही वो नाराज हो गया और 30 से 35 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। इतना ही नहीं उसने कहा कि जब तक उसे नया एंड्रायड मोबाइल नहीं मिलेगा, तब तक वह नीचे नहीं आएगा। दो घंटे की समझाइश के बाद वह नीचे उतरा।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story