Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir-Champa News: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, मां समेत दो गंभीर, तेज रफ़्तार बोलेरो ने मारी टक्कर

Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Janjgir-Champa News: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, मां समेत दो गंभीर, तेज रफ़्तार बोलेरो ने मारी टक्कर
X
By Sandeep Kumar

Janjgir-Champa News: जांजगरी-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में कार-बोलेरो की आपस में भिडंत के बाद पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जांजगीर जिला के बलौदा-अकलतरा मार्ग की है।

जानिए कैसे हुआ हादसा

दरअसल, अकलतरा के ग्राम अमोरा निवासी रूपेश निर्मलकर अपनी पत्नी भगवती निर्मलकर, बेटे राहुल निर्मलकर और भांजे शरद निर्मलकर के साथ ग्राम डोंगरी में परिवारिक कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम होने के बाद सभी देर शाम कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच बलौदा थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही तेज रफ़्तार बोलेरो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, टक्कर के बाद कार के अंदर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम पहुंची और लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे लोगों को निकाला गया।

घटना में दो लोगों की मौके पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गई। मां और भांजा गंभीर रूप से घालय हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार क लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अंबिकापुर में तीन की मौत

अंबिकापुर जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिट्ठीकला स्थित नेशनल हाईवे-130 पर तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाजार से लौट रही चार महिलाओं को टक्कर मर दी। घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक महिलाओं की पहचान

रामबाई (50 वर्ष),मुन्नी बाई (40 वर्ष),श्यामपति (35 वर्ष) के रूप में हुई है। एक अन्य महिला आयुषी इस हादसे में घायल हो गई, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story