जांजगीर-चांपा न्यूज़: 14 लोगों पर किया राॅड से जानलेवा हमला, पुलिस ने मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर, 6 आरोपी, 2 नाबालिग गिरफ्तार, एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने किया खुलासा...
Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में राहगीरों पर जानलेवा हमला व लूट करने वाले 8 आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के द्वारा 14 लोगों पर जानलेवा किया गया था।

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 14 राहगीरों पर जानलेवा हमला करने वाले गिरोह के 8 आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों द्वारा मारपीट के बाद लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस जब मुख्य आरोपी को पकड़ने उसके पास पहुंची तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर कट्टे से हमला कर दिया था। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी का शाॅर्ट एनकाउंटर कर उसे पकड़ा गया। मास्टरमाइंड आरोपी रामनाथ के पैर पर गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।
14 लोगों पर जानलेवा हमला
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जांजगीर–चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़ पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने घटनाओं को संगठित रूप से अंजाम देना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने उपरोक्त आरोपियों व विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है।
जानिए घटना
दरअसल, 29 जनवरी की रात 21 से 21:30 बजे के बीच थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के नहर पार कच्चा रास्ता, ग्राम कचंदा में बदमाशों द्वारा राहगीरों से मारपीट की। आरोपियों ने राह चलते दीपक कुमार कश्यप व प्रशांत कश्यप, दूसरी घटना में अमन बंजारे, सुमित बंजारे, आर्यन व तीसरी घटना में अनिकेत रायसागर व मुकेश रायसागर को रोककर गाली-गलौच करते हुए रॉड व डण्डा से बेरहमी से मारपीट की।
थाना पामगढ़ क्षेत्र में भी 27 जनवरी की रात ग्राम मुडपार-भदरा के मध्य जोगिया नाला पुल के पास आरोपियों ने कैलाश दास मानिकपुरी व वसंत दास मानिकपुरी को जबरन रोककर लोहे के पाइप से मारपीट किये। इसी दिन ग्राम मेउ में रात लगभग 10:50 बजे शुभम यादव व उसके साथियों के साथ खाली मैदान में बैठे होने के दौरान आरोपियों ने राड व बेल्ट से मारपीट किये थे। घटना में मुकेश रायसागर को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों द्वारा मारपीट के दौरान मोबाइल, नगदी राशि को लूटकर फरार हो गए थे।
ऐसे देते दे वारदात को अंजाम
प्राणघातक हमला कर लूटपाट करने वाले आरोपियों का अपराध करने का तरीका अत्यंत क्रूर था। आरोपी जमा होकर मोटरसाइकिलों से सुनसान व अंधेरे रास्तों पर घूमते थे और सड़क पर चल रहे राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर ही वार करते थे। हमले के बाद वे पीड़ितों से मोबाइल फोन, नकदी एवं अन्य कीमती सामान लूट लेते थे। इतना ही नहीं, वारदात के बाद भी रास्ते में जो भी व्यक्ति मिलता, उस पर सभी आरोपी एक साथ हमला कर देते थे।
जांजगीर चांपा-पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के विरुद्ध सख्त व आक्रामक कार्रवाई करते हुए थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़ व साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों व 2 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालकों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, लोहे के पाइप, डंडा, बेल्ट, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन एवं नगद राशि जप्त कर कुल 4,09,000 की संपत्ति बरामद की है।
घायलों की सूची
थाना शिवरीनारायण के मामले में घायलों की सूची
1. मुकेश राय सागर निवासी कचंदा (ICU में गंभीर हालत में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती )
2. अमन बंजारे निवासी कचंदा (गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती)
3. दीपक कुमार कश्यप निवासी – बोईदा (सिर में चोट)
4. प्रशांत कश्यप निवासी बोईदा
5. अनिकेत राय सागर निवासी – कचंदा (सिर में चोट)
6. आर्यन निवासी – कचंदा (साधारण चोट)
7. सुमित बंजारे (घायल साधारण चोट)
थाना पामगढ़ में मामले में घायलों की सूची
8. कैलाश दास मानिकपुरी ग्राम सोनसरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
9. बसंत दास ग्राम खोखरी थाना शिवरीनारायण
10. शुभम यादव निवासी बारगांव थाना पामगढ़
11. संजीव कुर्रे ग्राम भवतरा थाना शिवरीनारायण
12. आशीष वानी निवासी बारगांव थाना पामगढ़
13. सुखनंदन कश्यप निवासी सेंद्री थाना पामगढ़
14. लक्ष्मण यादव ग्राम कचंदा थाना शिवरीनारायण (गंभीर चोट हाथ फेक्चर) है।
नाम आरोपीयो का नाम
01. रामनाथ सबरीया पिता छोटे बाबू 21 साल निवासी मण्डीपारा राहौद
2. निखिल टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 18 साल 3 माह निवासी राहौद
03. मनीराम गोंड पिता छोटेबाबू गोंड उम्र 19 साल निवासी राहौद
04. नरेश यादव पिता फिरतू यादव उम्र 19 साल 03 माह निवासी राहौद
05. रोशन टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 19 साल 04 माह निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण
06. आयुष रात्रे पिता अयोध्या रात्रे उम्र 18 साल 11 माह निवासी डुडगा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
व 2 विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक
जब्ती सामान
1. स्टील का राड-4 नग
2. डण्डा -2 नग
3. बेल्ट–1 नग
4. KTM मोसा-02 नग
5. सीडी डिलक्स मोसा-01 नग
6. हीरो स्कूटी जूम एक्स टेक-01 नग,
7. आरोपीयो का मोबाईल-07 नग,
8. लूटे गये मोबाइल-03 नग ,
9. नगदी रकम 9000
जूमला कीमती 4,09,000
आरोपी के विरूध्द अपराध सदर धारा
1. थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 44/26 धारा 296, 351(3), 109 (1), 309 (2), 3(5) बीएनएस
2. थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 46/26 धारा- 296, 351(3), 109(1), 309 (2), 3(5) बीएनएस
3. थाना पामगढ़ के अपराध कमांक 40/2026 धारा 126 (2),296, 351 (2), 115 (2),309 (6),3(5) बीएनएस
4. थाना पामगढ़ अपराध कमांक 41/2026 धारा 296,351 (2),115 (2), 309 (6),3 (5) बीएनएस
5. थाना पामगढ के अपराध कमांक 45/2026 धारा 309 (6) बीएनएस के तहत विधिवत कार्यवाही कर भेजा जा रहा है न्यायिक रिमांड पर
