Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir Champa: धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, दो आरोपी गिरफ्तार...

Janjgir Champa: छत्तीसगढ़ में हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Janjgir Champa: धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, दो आरोपी गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

Janjgir Champa: रायपुर। छत्तीसगढ़ में हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी आम लोगों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे। थाना अकलतरा में अपराध दर्ज कर मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है।

जानिए घटना

थाना अकलतरा क्षेत्र के तरौद वार्ड क्रमांक 20 में 28 दिसम्बर को दो व्यक्ति द्वारा लोगों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे थे। दोनों व्यक्ति हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहे थे, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अकलतरा में अआरोपियों के विरुद्ध धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 03 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश व ASP उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने व पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी

1. संजू दांडेकर उम्र 37 वर्ष, निवासी लीमाही, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार

2. मोती सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी किरारी, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा




Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story