Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir Champa: बच्चे के मुंह में फंसी जिंदा मछली, तालाब में मछली पकड़कर मुंह में दबाया, उछलकर गले में फंसी...जाने फिर क्या हुआ

Janjgir Champa: बच्चे के मुंह में फंसी जिंदा मछली, तालाब में मछली पकड़कर मुंह में दबाया, उछलकर गले में फंसी...जाने फिर क्या हुआ
X
By Sandeep Kumar Kadukar

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में तालाब में मछली पकड़ना एक बच्चे को भारी पड़ गया। बच्चे ने मछली (kawaii fish) तो पकड़ ली, लेकिन वो मछली उसके मुंह के अंदर गले मे फंस गई। बच्चे को गंभीर हालत में जांजगीर से बिलासपुर सिम्स भेजा गया। यहां पर उसका उपचार जारी है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। आज (29 मार्च) करुंमहू गांव निवासी 14 वर्षीय समीर गोंड मछली पकड़ने दोस्तों के साथ गाँव के तालाब गया था। समीर ने इस दौरान कवई (kawaii fish) नाम की मछली पकड़ी, लेकिन उसके पास मछली रखने के लिए कुछ भी नहीं था। समीर ने मछली को अपने दांत से मुंह मे दबा लिया और फिर मछली पकड़ ही रहा था कि मुंह की मछली उछलकर उसके गले के अंदर फंस गई। मछली के गले में फंसते ही वो छटपटाने लगा।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही बालक के परिजन भी तालाब पहुंचे। घबराये परिजन अपने बेटे को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये। यहां पर डॉक्टरों ने काफी मशक्कत की, पर मछली गले से नहीं निकल पाए। ऐसे में बच्चे को अकलतरा से बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के द्वारा बच्चे के गले में फंसी मछली को बाहर निकाल लिया है। मछली करीब तीन इंच की बताई जा रही है। बच्चे को अभी आईसीयू में रखा गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story