Begin typing your search above and press return to search.

Jagdalpur News : 84 मोबाइल टावर जल्द होंगे सील, जानिए पहली बार क्यों हो रही ऐसी कार्रवाई

Jagdalpur News :  84 मोबाइल टावर जल्द होंगे सील, जानिए पहली बार क्यों हो रही ऐसी कार्रवाई
X
By Meenu Tiwari

Jagdalpur News : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के जगदलपुर में जल्द ही 84 मोबाइल टावर को सील कर दिया जायेगा. बताया जा रहा है नगर निगम क्षेत्र में लगे मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के टावर अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं. मोबाइल नेटवर्क कंपनियां नगर निगम को बगैर नवीनीकरण शुल्क दिए टावर चला रही हैं. नगर निगम ने ऐसे 84 टावर की लिस्टिंग की है, जिन्होंने लंबे समय से नवीनीकरण शुल्क नहीं दिया है। अब इन टावरों को सील करने अभियान शुरू किया गया है. शहर में 170 से ज्यादा मोबाइल टावर लगे हुए हैं और सभी से बकाया राशि की वसूली होनी हैं। निगम कंपनियां को कई बार नोटिस दे चुकी है लेकिन वह गंभीरता से नहीं ले रही हैं, इसलिए अब टावरों को सील करने का निर्णय लिया गया है।


राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के अनुसार नगर निगम को मोबाइल टावरों से कुल 1 करोड़ 56 लाख 80 हजार रुपए की बकाया राशि प्राप्त करनी है। इसमें से वित्तीय वर्ष 2025-26 तक केवल 31 लाख 50 हजार रुपए की ही वसूली हो पाई है। नगर सरकार में ऐसी कार्रवाई पहली बार होने जा रही है। राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के अनुसार 5 अगस्त को कंपनियों को बकाया जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था लेकिन कंपनियों ने शुल्क जमा नहीं किया। 84 टावर का 1 करोड़ 56 लाख 80 हजार रुपए बकाया है। अब टावरों को सील किया जाएगा। राणा ने बताया कि मंगलवार को एटीसी, इंडस टावर और जिओ टावर को सील किया गया. नगर निगम महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन व राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व में इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।


84 टावरों का इतना शुल्क अब तक बकाया

इंडस टावर लिमिटेड के 15 टावर से 43 लाख 95 हजार, एटीसी इंफ्रास्ट्रक्चरप्रालि. के 10 टावर से 38 लाख, सम्मिट डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रालि. के 18 टावर से 5 लाख 40 हजार, वायरलेस टीटी इन्फो लि. के 9 टावर से 31 लाख 5 हजार, बीटीए सेलकॉन के 4 टावर से 11 लाख 80 हजार, भारती इंफ्राटेल कंपनी लिमिटेट एयरटेल के 7 टावर से 26 लाख 60 हजार, बीएसएनएल के 21 टावर से 5 लाख 50 हजार की वसूली नहीं हो पाई है।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story