IPS RS Bhatti: बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी बने सीआईएसएफ के डीजी, शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर आए थे चर्चा में
IPS RS Bhatti: बिहार कैडर के 1990 बैच के आईपीएस आरएस भट्टी बिहार के डीजीपी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें प्रतिनियुक्ति में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का डीजीपी बनाया गया है। भट्टी को बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन को गिरफ्तार करने के मामले में देशभर में चर्चा मिली थी।

IPS RS Bhatti दिल्ली। बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का डीजी बनाया गया है। आरएस भट्टी 1990 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी है। शहाबुद्दीन जैसे बाहुबली सांसद को गिरफ्तार कर भट्टी चर्चा में आए थे। केंद्रीय कैबिनेट नियुक्ति समिति ने उनकी पदस्थापना के आदेश जारी किए है। इससे पूर्व भी आरएस भट्टी सीमा सुरक्षा बल में एडीजी के तौर पर केंद्रीय प्रति नियुक्ति काट चुके हैं।
आरएस भट्टी 1990 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी है। दिसंबर 2022 में आईपीएस भट्टी ने बिहार के डीजीपी का कार्यभार संभाला था। राजविंदर सिंह भट्टी पंजाब राज्य के रहने वाले हैं। उनका जन्म 27 सितंबर 1965 को हुआ है। उनकी पढ़ाई लिखाई अमृतसर से पूरी हुई है। यूपीएससी की परीक्षा पास कर 20 अगस्त 1990 को आरएस भट्टी ने आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की थी। प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर वे भागलपुर जिले में पदस्थ हुए थे। यहां वे बिहपुर थानेदार बनाए गए। तब उन्होंने खतरनाक अपराधी कोशोकुंवर को गिरफ्तार किया था। इसे गिरफ्तार करने के लिए केले की ट्रक में छिपकर राजविंदर सिंह भट्टी ने रेड मारी थी। हालांकि इस समय कोशो कुंवर फरार हो गया था। प्रभात में भट्टी में से गिरफ्तार का सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था।
आईपीएस आरएस भट्टी पटना सिटी के एसपी भी रहे।।इसके अलावा वह गोपालगंज, पूर्णिया, सीवान, जहानाबाद बोकारो ( अविभाजित बिहार के समय) समेत अन्य जिलों में भी पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे। इसके अलावा सीबीआई में डीआईजी और ज्वाइंट डायरेक्टर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया में विजिलेंस ऑफिसर, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में एडिशनल डायरेक्टर रह चुके है। आरएस भट्टी को बिहार का सिंघम कहा जाता है। दिसंबर 2022 में उन्होंने बिहार के डीजीपी का पद सम्हाला था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में डीजी के पद पर नियुक्ति उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 30 सितंबर 2025 तक या अगले आदेश तक दी गई है।
बाहुबलियों पर लगाई थी नकेल
अविभाजित बिहार राज्य के बोकारो के एसपी रहने के दौरान राजविंदर सिंह भट्टी ने वहां के कुख्यात आरोपी छोटा राजन को गोवा से गिरफ्तार किया था। जहानाबाद एसपी रहते कुख्यात रणवीर सेना के मेंबर को एनकाउंटर में मारा था। आरएस भट्टी जब सीबीआई में डीआईजी के पद पर डेपुटेशन में थे तब बिहार सरकार ने उन्हें बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन पर नकेल कसने के लिए डेपुटेशन से वापस बुलवाया था। तब सिवान में एसपी का पद खत्म कर डीआईजी का पद क्रिएट कर आरएस भट्टी को भेजा गया था। जॉइनिंग के 15 वें दिन ही शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया था। पूर्व सांसद व दबंग नेता प्रभुनाथ सिंह पर भी इन्होंने अपना शिकंजा कसा था। बाहुबली अनंत सिंह के बड़े भाई व पूर्व विधायक दिलीप कुमार सिंह पर भी कार्यवाही की थी। डेपुटेशन से वापस बुलवाकर इन्हें बिहार का डीजीपी बनाया गया था।