Begin typing your search above and press return to search.

IPS Ramgopal Garg, IG Bilaspur Rang: आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने बिलासपुर रेंज आईजी का पदभार किया ग्रहण, मीडियो से बोले साइबर क्राइम...

IPS Ramgopal Garg, IG Bilaspur Rang: आईपीएस रामगोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज आईजी का शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले एसएसपी रजनेश सिंह सहित जिले के आला पुलिस अफसरों से सौजन्य मुलाकात की।

IPS Ramgopal Garg, IG Bilaspur Rang: आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने बिलासपुर रेंज आईजी का पदभार किया ग्रहण, मीडियो से बोले साइबर क्राइम...
X
By Gopal Rao

IPS Ramgopal Garg, IG Bilaspur Rang: बिलासपुर। आईपीएस रामगोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज आईजी का शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले एसएसपी रजनेश सिंह सहित जिले के आला पुलिस अफसरों से सौजन्य मुलाकात की। पदभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह व कलेक्टर संजय अग्रवाल ने वेलकम किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि पुलिस के सामने यह हमेशा से ही चुनौती रही है, अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करना, जिससे आमजनता को पुलिस पर भरोसा कायम रहे और कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। आईजी गर्ग ने कहा कि जिस हिसाब से आर्गेनाइजेश होती है,औद्योगिकीकरण की गति बढ़ती है, उसी अंदाज में अपराध में भी बढ़ोतरी होती है। जब इस तरह की स्थिति बनती है तब हमेशा से ही पुलिस के सामने चुनौती रहती है, कि उन अपराधों को कैसे नियंत्रित करे जिससे आम आदमी अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके। आईजी गर्ग ने कहा कि मौजूदा दौर में साइबर अपराध को नियंत्रित करना और लोगों को साइबर अपराधियों से बचाना सबसे बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है। साइबर अपराध पर अंकुश लगाना ही माैजूदा दौर की बड़ी चुनौती है। आईजी गर्ग ने बताया कि साइबर अपराधियों से लोगों से बचाना,उनकी गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा सुरक्षित रखना ही बड़ी चुनौती के सामने आ रहा है। आम लोगों को भी इससे सचेत रहने की जरुरत है। पुलिस लगातार इस दिशा में काम कर रही है, आगे भी इस पर फोकस करेंगे और साइबर अपराधियों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।

आईजी संजीव शुक्ला बने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर

राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर बिलासपुर रेंज के आईजी डाॅ संजीव शुक्ला को रायपुर पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया है। डॉ संजीव शुक्ला के रायपुर पुलिस कमिश्नर के पद पर जारी आदेश के साथ ही आईपीएस रामगोपाल गर्ग को बिलासपुर रेंज आईजी नियुक्त किया है। राज्य शासन के तबादला आदेश के बाद शुक्रवार को आईपीएस गर्ग ने आईजी बिलासपुर रेंज का पदभार ग्रहण कर लिया है।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story