Begin typing your search above and press return to search.

IMA के 100 साल पूरे: अहमदाबाद में NATCON 25 का आयोजन, डॉ विनोद तिवारी ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

NATCON 25: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की 100 वर्ष के उपलक्ष्य में गुजरात के अहमदाबाद शहर में NATCON 25 आयोजित किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व डॉ विनोद तिवारी ने किया है। ज्ञात हो की डॉ विनोद तिवारी आईएमए हेड क्वार्टर में असिस्टेंट जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं।

IMA के 100 साल पूरे: अहमदाबाद में NATCON 25 का आयोजन,  डॉ विनोद तिवारी ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व
X
By Chitrsen Sahu

NATCON 25: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की 100 वर्ष के उपलक्ष्य में गुजरात के अहमदाबाद शहर में NATCON 25 आयोजित किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व डॉ विनोद तिवारी ने किया है। ज्ञात हो की डॉ विनोद तिवारी आईएमए हेड क्वार्टर में असिस्टेंट जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल थे। आईएमए के अध्यक्ष के रूप में अहमदाबाद के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल नायक ने पदभार ग्रहण किया। कल के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जय शाह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात विधान सभा के अध्यक्ष चौधरी थे।

छत्तीसगढ़ को इस बार 5 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसमें बेस्ट इमर्जिंग स्टेट, बेस्ट न्यूज़ बुलेटिन एवं व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता डॉ प्रभात पांडे, डॉ अरुण गोवर्धन और डॉ राजू भैसारे जी को सम्मानित किया गया

इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ विनोद तिवारी, डॉ अनूप वर्मा, डॉ प्रभात श्रीवास्तव, डॉ राजू भैसारे, डॉ अरुण गोवर्धन , शाहदिल खुसरो,देवेंद्र कश्यप,मुकेश साहू ,शिवेंद्र शुक्ला और तुषार ओगले मौजूद रहे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story