Begin typing your search above and press return to search.

Holiday News: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, 2 सार्वजनिक/सामान्य अवकाश और 6 ऐच्छिक अवकाश, जानिए...

Holiday News: अक्टूबर माह में सरकारी दफ्तर और स्कूल व काॅलेज में छुट्टियाँ ही छुट्टियाँ रहेगी...

Holiday News: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, 2 सार्वजनिक/सामान्य अवकाश और 6 ऐच्छिक अवकाश, जानिए...
X
By Sandeep Kumar

Holiday News: रायपुर। अक्टूबर माह में सरकारी दफ्तर और स्कूल व काॅलेज में छुट्टियाँ ही छुट्टियाँ रहेगी। सार्वजानिक-सामान्य अवकाश की बात करें तो दो दिन अवकाश मिलेगा। इनमें दशहरा 12 अक्टूबर और दीवाली 31 अक्टूबर शामिल है।

वहीं, इस माह 6 ऐच्छिक अवकाश रहेगा। इनमें 3 अक्टूबर अग्रसेन जयंती, 11 अक्टूबर दशहरा, 17 अक्टूबर महार्षि वाल्मिकी जयंती, 20 अक्टूबर करवाचौथ व्रत, 24 अक्टूबर डाॅ सैयदना साहब का जन्म दिवस और 30 अक्टूबर दीपावली त्योहार पर इच्छिक अवकाश रहेगा।

छत्तीसगढ़ में दशहरा पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक छह दिनों का अवकाश और दिवाली पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक की छुट्टी रहेगी।

अक्टूबर में बैंक से जुड़ी छुट्टियाँ भी है। अक्टूबर माह में 15 दिनों की बैंक छुट्टी रहेगी, जिसमें रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी शामिल किया गया है। इस महीने गांधी जयंती, नवरात्र, दशहरा, करवा चैथ, धनतेरस और दीपावली सहित अलग अलग राज्यों में कई त्योहार पढ़ रहे हैं। नीचे देखें बैंक से जुड़ी छुट्टियाँ...

जानिए अक्टूबर की बैंक छुट्टियाँ

3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती।

6 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।

10 अक्टूबर: महा सप्तमी (दुर्गा पूजा)।

11 अक्टूबर: महानवमी।

12 अक्टूबर: दशहरा और दूसरा शनिवार।

13 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।

14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) और गंगटोक में दशहरा।

16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)।

17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती।

20 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।

26 अक्टूबर: विलय दिवस (जम्मू-कश्मीर) और चौथा शनिवार।

27 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।

31 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, और दीपावली।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story