Begin typing your search above and press return to search.

Holiday News: सीजी के इस जिले के लिए कलेक्टर ने जारी किया स्थानीय अवकाश, जानिए कब रहेगी छुट्टी

Holiday News: कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश जारी किया है। महानवमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Holiday News: सीजी के इस जिले के लिए कलेक्टर ने जारी किया स्थानीय अवकाश, जानिए कब रहेगी छुट्टी
X
By Sandeep Kumar

Holiday News: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कलेक्टर ने महानवमी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। महानवमी के अवसर पर इस दिन जिले में अवकाश रहेंगा।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कैलेण्डर वर्ष-2025 के लिए महासमुंद जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को दशहरा (महानवमी) पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

इसी तरह आगामी 21 अक्टूबर 2025 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) को भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों के लिए छुट्टी घोषित

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. एवं एम.एड. महाविद्यालयों में विभिन्न त्यौहारों एवं मौसम के अनुसार अवकाश निर्धारित किए गए हैं। दशहरा अवकाश 29 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2025 तक रहेगा, जो कुल 06 दिन का होगा।

दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक रहेगा, जो 06 दिन का होगा। इसी प्रकार शीतकालीन अवकाश 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक रहेगा और इसमें भी विद्यार्थियों को 06 दिन का अवकाश मिलेगा।

ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा, जो कुल 46 दिन का होगा। इस प्रकार विद्यार्थियों और शिक्षकों को पूरे शैक्षणिक सत्र में कुल 64 दिन का अवकाश प्राप्त होगा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story