Begin typing your search above and press return to search.

Holiday Declared: अवकाश घोषित, कलेक्टर ने तीन स्थानीय अवकाश किया घोषित, आदेश जारी, जानिए

Holiday Declared: कलेक्टर ने तीन स्थानीय अवकाश जारी किया है। यह अवकाश 2026 के लिए होगा। अवकाश के दौरान कोषागार, उप कोषागार में खुले रहेंगे। कोषागार, उप कोषागार के लिए यह अवकाश नहीं होगा।

Holiday Declared: अवकाश घोषित, कलेक्टर ने तीन स्थानीय अवकाश किया घोषित, आदेश जारी, जानिए
X
By Sandeep Kumar

Holiday Declared: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश 2026 में 22 सितंबर, 19 अक्टूबर और दीपावली के दूसरे दिन 9 नवंबर के लिए अवकाश जारी किया गया है। कोषागार, उप कोषागार के लिए यह अवकाश नहीं होगा।

नीचे देखें कलेक्टर द्वारा जारी आदेश

''कलेक्टर अजीत वसंत के द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिए कैलेण्डर वर्ष 2026 हेतु स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेशानुसार, ढोल ग्यारस (करमा) 22 सितंबर 2026, दशहरा (महा अष्टमी) 19 अक्टूबर 2026 तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 09 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कोषगारो/उप कोषगारो के लिए यह अवकाश नहीं होगा।''

मालूम हो कि कलेक्टर (जिला मजिस्ट्रेट) को अपने जिले में स्थानीय त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार होता है। यह अधिकार उन्हें हर वर्ष 2-3 स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए मिलता है। जारी स्थानीय अवकाश पूरे राज्य के लिए नहीं होता, बल्कि सिर्फ उनके जिले के सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों के लिए होता हैं। यह अवकाश कोषागार, उप कोषागार के लिए नहीं होता है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story