होली स्पेशल ट्रेन: तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
Holi Special Train: होली के अवसर र तिरुपति-रक्सौल मार्ग की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन तिरुपति एवं रक्सौल के मध्य तीन फेरे के लिये की जा रही है ।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
रायपुर.18 फरवरी 2026: होली त्यौहार के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई गई है, जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
इसी कड़ी में रेलवे द्वारा होली के अवसर पर तिरुपति-रक्सौल मार्ग की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन तिरुपति एवं रक्सौल के मध्य तीन फेरे के लिये की जा रही है । यह गाड़ी तिरुपति से गाड़ी संख्या 07051 नंम्बर के साथ दिनांक 21, 28 फरवरी, एवं 07 मार्च, 2026 को तथा रक्सौल से गाड़ी संख्या 07052 नम्बर के साथ दिनांक 24 फरवरी, 03 एवं 10 मार्च, 2026 को चलेगी । इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच रहेगी। इस ट्रेन में 07 एसी थ्री, 03 एसी टू टायर, 06 स्लीपर, 02 सामान्य एवं 04 एसएलआर सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
देखें टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 07051 नंम्बर तिरुपति से 08.15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन गोंदिया 06.57/07.07 बजे, दुर्ग 09.25/09.30 बजे, रायपुर 10.20./10.30 बजे, बिलासपुर 11.50/12.00 बजे, झारसुगुड़ा 15.20/15.25 बजे, तीसरे दिन रक्सौल 13.30 बजे पहुचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गाड़ी संख्या 07052 नम्बर रक्सौल से 08.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन झारसुगुड़ा 07.50/07.55 बजे, बिलासपुर 11.40/11.50 बजे, रायपुर 14.00/14.10 बजे, दुर्ग 15.10/15.15 बजे, गोंदिया 17.37/17.47 बजे, तीसरे दिन तिरुपति 18.30 बजे पहुचेगी।
पटना एवं चर्लपल्ली के मध्य 07 फेरे के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
झारसुगूड़ा से नागपुर के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री होंगे लाभान्वित.
बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया में इस गाड़ी का ठहराव की मिलेगी सुविधा.
पटना-चर्लपल्ली मार्ग की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए 7 होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन पटना एवं चर्लपल्ली के मध्य सात फेरे के लिये की जा रही है। यह गाड़ी प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को पटना से 03253 नंम्बर के साथ दिनांक 09 से 30 मार्च, 2026 तक (07 फेरे के लिए) तथा प्रत्येक बुधवार को चर्लपल्ली से 03254 नम्बर के साथ दिनांक 11 मार्च से 01 अप्रैल, 2026 तक (04 फेरे के लिए) चलेगी । प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से 03255 नम्बर के साथ दिनांक 13 से 27 मार्च, 2026 तक (03 फेरे के लिए) चलेगी।
स्पेशल ट्रेन में 01 एसएलआर, 02 सामान्य, 04 स्लीपर, 07 एसी थ्री, 07 एसी थ्री ईकोनोमी श्रेणी सहित कुल 22 कोच रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी ।
