Begin typing your search above and press return to search.

हिरण का शिकार और पर्यटन मंडल के रिसार्ट में पार्टी की तैयारी, मैनेजर सहित चार कर्मचारी गिरफ्तार..

CG Wildlife News: छत्तीसगढ़ के जंगलों में शिकारियों का दबदबा आज भी कायम नजर आ रहा है, तभी तो हिरण का शिकार कर जंगल से मांस सीधे पर्यटन मंडल का रिसार्ट पहुंच गया। रिसार्ट में कुक के द्वारा किचन में हिरण का मांस पकाया जा रहा था।

हिरण का शिकार और पर्यटन मंडल के रिसार्ट में पार्टी की तैयारी, मैनेजर सहित चार कर्मचारी गिरफ्तार..
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।28 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ के जंगलों में शिकारियों का दबदबा आज भी कायम नजर आ रहा है, तभी तो हिरण का शिकार कर जंगल से मांस सीधे पर्यटन मंडल का रिसार्ट पहुंच गया। रिसार्ट में कुक के द्वारा किचन में हिरण का मांस पकाया जा रहा था। मांस पकाने के बाद पार्टी की तैयारी थी।इसी बीच वन विभाग का अमला पहुंच गया और रिसॉर्ट के मैनेजर सहित चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मांस का सैम्पल जांच के लिए जबलपुर स्थित लेबोरेट्री भेजा गया है। लैब की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पर्यटन मंडल के रिसार्ट में हिरण का मांस पकाया जा रहा था। वन विभाग की टीम ने रिसार्ट में छापेमारी कर हिरण के पके मीट बरामद की है। मामला कोटा क्षेत्र के बेलगहना स्थित कुरदर के एथनिक रिसार्ट का है। वन विभाग के अफसर को शुक्रवार को सूचना मिली थी, बेलगहना वन परिक्षेत्र के कुरदर स्थित प्राइवेट रिसाॅर्ट में हिरण का शिकार कर उसके मांस को पकाया जा रहा है। अफसरों ने रिसार्ट में दबिश देकर तलाशी ली, तो किचन में कुक द्वारा कड़ाही में मांस पकाया जा रहा था।

पर्यटन मंडल संचालित करता है एथनिक रिसॉर्ट को

जांच में यह बात सामने आई है, एथनिक रिसार्ट का संचालन पर्यटन मंडल द्वारा किया जा रहा है। रिसॉर्ट में मंडल ने 8 से 10 कर्मचारियाें की तैनाती की है। यहां कुक द्वारा रिसॉर्ट के मैनेजर और कर्मचारियों के लिए हिरण का मीट बनाया जा रहा था। टीम ने कुक रामकुमार टोप्पो, रिसॉर्ट के मैनेजर रजनीश सिंह, रमेश यादव व संजय वर्मा को पकड़ा है। उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

कुक पर मढ़ दिया दोष, कुक ने ये किया खुलासा

वन विभाग के अफसरों ने मैनेजर रजनीश सिंह के साथ कर्मचारियों से पूछताछ की। खुद का बचाव करते हुए मैनेजर ने कहा, उन्हें नहीं पता मांस किसका है। उन्होंने पूरा दोष कुक रामकुमार टोप्पो पर मढ़ दिया। मैनेजर और कर्मचारियों से अलग कुक रामकुमार ने अफसरों को बताया, गांव के जनक बैगा ने पत्ते में मांस लाकर दिया था, जिसे वह साहब लोगों के लिए पका रहा था। इससे ज्यादा वे कुछ भी नहीं जानते।

मांस का सैम्पल भेजा जबलपुर लैब

गिरफ्तार आरोपियों का बयान दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अफसरों ने बताया, जब्त मांस का सैम्पल, जांच के लिए जबलपुर लैब भेजा जाएगा, लैब रिपोर्ट के बाद ही यता पता चलेगा कि मांस हिरण का था या किसी अन्य जंगली जानवर का।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story