Begin typing your search above and press return to search.

हाइवे टोल प्लाजा पर एक अप्रैल ने नकद भुगतान बंद! छत्तीसगढ़ में भी होगा लागू

Highway Toll Plaza Update: छत्तीसगढ़ सहित देश भर के राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर आगामी एक अप्रैल 2026 से नकद भुगतान बंद कर दिया जाएगा। यह महत्वपूर्ण संकेत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिया है।

highway toll plazas
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 21 फरवरी 2026, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण देशभर के राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर भुगतान की व्यवस्था को सुधारना चाहता है। यही कारण है कि अब टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग गाडि़यों से नकद भुगतान लेना बंद कर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य शतप्रतिशत गाडि़यों में फास्टैग लगवाना भी है। एक अप्रैल से केवल फास्टैग और यूपीआई के जरिए ही टोल टैक्स लिया जाएगा। इस नियम के दायरे में रायपुर- बिलासपुर से लेकर रायपुर- राजनांदगांव और महासमुंद, कोरबा, अंबिकापुर के मार्ग आएंगे।

प्राधिकरण ने संकेत दिया है कि इस पर विचार चल रहा है और जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। नए नियम के बाद टोल नाकों पर केवल डिजिटल लेन- देन हो सकेगा। माना जा रहा है कि इससे समय बचेगा और संचालन की दक्षता में सुधार होगा। इस बदलाव से माना जा रहा है कि लेन में वाहनों की कतार कम होने से भीड़भाड़ को कम किया जा सकेा।

अभी ज्यादातर वाहन चालकों की शिकायत टोल प्लाजा पर भीड़ की रहती है। भीड़ के कारण अव्यवस्था होती है और वाहन चालक समय ज्यादा लगने पर टोल प्लाजा में बिना भुगतान देने की बात पर बहस करने लगते हैं। अभी करीब 98 प्रतिशत वाहनों में फास्टैग लगाए जा चुके हैं। जबकि केंद्र सरकार का फोकस सभी वाहनों में फास्टैग लगाना है। इसके अतिरिक्त फास्टैग को समाप्त कर सैटेलाइट के जरिए वाहनों से टोल टैक्स लेने की तकनीक पर भी काम किया जा चुका है। इसके बाद टोल नाके ही खत्म कर दिए जाएंगे।

अभी जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होता है उनसे तय टोल टैक्स का दुगुना वसूला जाता है और भुगतान नकद भी लिया जाता है। जबकि यूपीआई से भुगतान करने पर 1.25 प्रतिशत अधिक टैक्स लिया जाता है। ऐसा कर ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुछ टोल प्लाजा पर यूपीआई से भुगतान की सुविधा शुरू की जा चुकी है, इस कारण नकद को बंद करने पर विचार किया जा रहा है। देशभर में अभी 1150 टोल नाकों का संचालन किया जा रहा है, इनमें एक्सप्रेस-वे के नाके भी शामिल हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story