Begin typing your search above and press return to search.

हायर ज्यूडिशियल सर्विस के दो अफसरों की प्रतिनियुक्ति विधि विभाग ने ली वापस, राज्य शासन के इन दो महत्वपूर्ण पदों की मिली जिम्मेदारी....

CG News: विधि एवं विधायी विभाग ने उच्च न्यायिक सेवा के दो अफसरों की छत्तीसगढ़ बिलासपुर में प्रतिनियुक्ति पर दे रहे सेवाओं को वापस ले लिया है। हायर ज्यूडिशियल सर्विस के दो अफसरों को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर प्रतिनियुक्त पर दो महत्वपूर्ण पदों के लिए आदेश जारी किया है।

हायर ज्यूडिशियल सर्विस के दो अफसरों की प्रतिनियुक्ति विधि विभाग ने ली वापस, राज्य शासन के इन दो महत्वपूर्ण पदों की मिली जिम्मेदारी....
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। 30 मार्च 2026| मनीष कुमार ठाकुर छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार विजिलेंस के पद पर प्रतिनियुक्ति पर काबिज थे। इसी तरह चित्रलेखा सोनवानी जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.), अंबिकापुर के पद पर कार्यरत थी। दोनों की सेवाएं वापस विधि एवं विधायी विभाग ने वापस ले लिया है। विधि विधायी विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति वापस लेने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मनीष कुमार ठाकुर को सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग, रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त सचिव के पद पर एवं चित्रलेखा सोनवानी को

कार्यालय छत्तीसगढ़ लोक आयोग में उप सचिव के पद पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रतिनियुक्ति दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

पढ़िए क्या लिखा है जीएडी के आदेश में

मनीष कुमार ठाकुर, सदस्य उच्च न्यायिक सेवा एवं वर्तमान पदस्थापना रजिस्ट्रार (विजिलेंस) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर की सेवाएं विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय के 19 मार्च 2026 आदेश द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से वापस लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग, रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ करने हेतु सौंपा गया है।

राज्य शासन एतदद्वारा, मनीष कुमार ठाकुर, सदस्य उच्च न्यायिक सेवा एवं वर्तमान पदस्थापना रजिस्ट्रार (विजिलेंस) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर की सेवाएं छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग में संयुक्त सचिव के पद पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करता है।




छत्तीसगढ़ लोक आयोग में उप सचिव के पद पर हुई प्रतिनियुक्ति

चित्रलेखा सोनवानी, सदस्य उच्च न्यायिक सेवा तथा वर्तमान पदस्थापना जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.), अंबिकापुर की सेवाएं विधि और विधायी कार्य विभाग के आदेश 19 मार्च 2026 द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से वापस लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन कार्यालय छत्तीसगढ़ लोक आयोग में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने हेतु सौंपा गया है। अतएव राज्य शासन एतद्वारा चित्रलेखा सोनवानी, सदस्य उच्च न्यायिक सेवा तथा वर्तमान पदस्थापना जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.), अंबिकापुर को कार्यालय छत्तीसगढ़ लोक आयोग में उप सचिव के पद पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करता है।




सामान्य प्रशासन विभाग ने इनको दी जानकारी

. प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, मुख्यमंत्री सचिवालय।

. प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, विधि और विधायी कार्य विभाग।

. रजिस्ट्रार जनरल, उच्च न्यायालय, बिलासपुर (छ.ग.)।

. महालेखाकार छत्तीसगढ़।

. संयुक्त सचिव, छग मानव अधिकार आयोग, रायपुर।

. मुख्य लेखाधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story