Begin typing your search above and press return to search.

गृहमंत्री विजय शर्मा अचानक पहुंचे सेंट्रल जेल, व्यवस्थाओं की ली जानकारी, 22 जनवरी को सभी जेलों में मनाया जायेगा पर्व...

गृहमंत्री विजय शर्मा अचानक पहुंचे सेंट्रल जेल, व्यवस्थाओं की ली जानकारी, 22 जनवरी को सभी जेलों में मनाया जायेगा पर्व...
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज यहां रायपुर के सेंट्रल जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों से उन्होंने जेल की कार्य प्रणाली, कैदियों की व्यवस्था एवं उनके क्रियाकलाप की विस्तृत जानकारी ली तथा उसमें सुधार संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कैदी को अनावश्यक परेशान न किया जाए ना ही किसी कैदी का अनावश्यक पक्ष लिया जाए।

उपमुख्यमंत्री जेल में परिरूध्द् दंडित बंदियो से उनके बैरको में जाकर वहां उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। गृहमंत्री ने जेल के कैदियों द्वारा संचालित उद्योगों, बुनाई उद्योग एवं प्रिंटिंग प्रेस का भी निरीक्षण किया।

गृहमंत्री ने 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश के सभी जेलों में पर्व आयोजित कर मिठाई वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जेल के विडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष एवं जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियो के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा अधिकारियों से दवाई की पर्याप्त उपलब्धता एवं उनके खानपान के बारे में पूछा। उन्होंने जेल के सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर डीआईजी जेल एस. एस. तिग्गा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story