GPM News: जंगल में रेड: 18 जुआरियों को किया गिरफ्तार,15 लाख रुपए से अधिक की मशरूका जप्त
GPM News: पुलिस ने तीन दिनों तक जंगलों में अभियान चला कर 18 जुआरियों को पकड़ा है और 15 लाख रुपए का मशरुका जप्त किया है।

GPM News: जीपीएम। गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिला पुलिस ने सरहदी और जंगलों में चल रहे जुए के फड़ पर तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देश पर अभियान का नेतृत्व डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा और एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार ने किया।
अभियान में थाना गौरेला प्रभारी सौरभ सिंह, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव और टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 18 जुआरी गिरफ्तार किए गए और लगभग 15 लाख रुपए मूल्य की जप्ती की गई।
प्रमुख रेड और गिरफ्तारी
डोंगरीटोला बांध
22 नवंबर को पुलिस ने जुआ खेलते हुए 5 आरोपी पकड़े जिनमें तुलसी सोनी, रंजीत सोनी, महेन्द्र प्रजापति, नोहर प्रसाद सोनी और अजीत सोनी शामिल है। मौके से 9,250 नगद, 52 पत्ती ताश और एक दरी बरामद की गई।
डुमरिया बांध क्षेत्र
23 नवंबर को पहली रेड डुमरिया बांध खेत के पास की गई। जिसमें अस्लम खान, शशि कांत तिवारी, ओम प्रकाश भानु को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। इसमें 2,130 नगद, ताश और एक चटाई जप्त की गई।
23 नवंबर को दूसरी रेड भर्री डुमरिया बांध के पास की गई। जिसमें नितू सिंह पोर्ते, गिरीलाल बिंध्यावार, दिलेश्वर धुर्वे को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 1,850 नगद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक बोरी जप्त किया गया।
24 नवंबर 2025 को ही कठौतिया जंगल में सूचना के आधार पर रेड की गई। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी जंगल की ओर भाग गए, जबकि 7 आरोपी मौके पर पकड़ में आए। जिनमें
1. सुभम विश्वकर्मा (गोरखपुर)
2. ईश्वर सिंह ध्रुवे (कोर्टखर्रा)
3. रविशंकर जयसवाल (भट्ठाटोला)
4. देवकांत द्विवेदी (सेमरताल बस्ती, कोनी बिलासपुर)
5. जिला जीत कुर्मी (भट्ठाटोला गौरेला)
6. पंकज सुनहरे (घुरू-अमेरी, सकरी बिलासपुर)
7. सेमराज सिन्हा (सेंदरी कोनी बिलासपुर) शामिल है।
इनसे 54,800 नगद जप्ती की गई। इसके अलावा 3 मोबाइल (Vivo, Apple, OPPO), 2 कारें (स्विफ्ट डिजायर, आर्टिका) और 5 मोटरसाइकिल है। कुल अनुमानित जप्ती 11,94,800 रूपये हुई है।
तीन दिनों में चार छापे
पुलिस ने तीन दिनों में कुल 4 छापे मारे है। जिसमें कुल 18 गिरफ्तार हुए है। कुल नगद जप्ती 68,030 रुपए हुए है। कुल मूल्य वाहन और मोबाइल सहित लगभग 15 लाख रुपए की मशरूका जप्त की गई है।इस दौरान डोंगरीटोला बांध, डुमरिया बांध खेत/भर्री, कठौतिया जंगल में छापा मारा गया।
कठौतिया जंगल एवं सरहदी इलाके में जुआरियों ने नेटवर्क का फायदा उठाकर छिपने की कोशिश की। पुलिस ने सभी चालाकियों और नेटवर्क को ध्वस्त किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सौरभ सिंह, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक अशोक सोनवानी, साइबर टीम के मनोज हनोतिया, प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप, आरक्षक हर्ष गहरवार, इंद्रपाल आर्मो, दुष्यंत मसराम, राजेश शर्मा और अन्य पुलिस कर्मचारियों की भूमिका उल्लेखनीय रही।
