Begin typing your search above and press return to search.

Governor Ramen Deka: पांच दिन में दूसरी बार आज राज्यपाल रामेन डेका को ट्रैफिक जाम का शिकार होना पड़ा, पुलिस ने सेफ हाउस में रुकवाया...

Governor Ramen Deka: राज्यपाल रामेन डेका को आज ट्रैफिक जाम को देखते कुम्हारी स्थित पावर ग्रिड के गेस्ट हाउस में रुकना पड़ा। इससे पहले जाम के चलते उन्हें राजभवन में डेढ़ घंटे तक रोड क्लियरेंस का वेट करना पड़ा।

Governor Ramen Deka: पांच दिन में दूसरी बार आज राज्यपाल रामेन डेका को ट्रैफिक जाम का शिकार होना पड़ा, पुलिस ने सेफ हाउस में रुकवाया...
X
By Gopal Rao

Governor Ramen Deka: रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका आज दुर्ग के दौरे पर थे। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल दुर्ग से रवाना हुए मगर पता चला टाटीबंध के पास ट्रैफिक जाम है। हाईवे पर एक राखड़ लदा ट्रक पलट गया था। दुर्ग पुलिस को जब तक ट्रक पलटने की सूचना मिलती, तब तक राज्यपाल रायपुर के लिए रवाना हो चुके थे। इस पर पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फुल गए।

रायपुर पुलिस से संपर्क किया गया मगर राज्यपाल के काफिले को मौके तक पहुंचते तक ट्रक को हटाना संभव नहीं था। ऐसे में, पुलिस ने सेफ हाउस का इस्तेमाल किया। राज्यपाल की सुरक्षा को देखते दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी के आगे पावर ग्रिड कारपोरेशन के गेस्ट हाउस को सेफ हाउस बनाया था।

कंट्रोल रुम ने तुरंत पायलट गाड़ी को फोन लगाकर राज्यपाल के काफिले का सेफ हाउस तरफ मोड़ने का निर्देश दिया। फिर राज्यपाल की गाड़ी में सवार एडडीसी को फोन लगाकर वस्तुस्थिति की जानकारी दी गई। राज्यपाल कुम्हारी स्थित पावर ग्रिड के गेस्ट हाउस में करीब 20 मिनट रुके। इसके बाद सूचना आई कि ट्रक को हटा लिया गया है।

डेढ़ घंटा जाम से प्रभावित हुए राज्यपाल

आज की घटना से पहले 25 जनवरी को राज्यपाल रामेन डेका को एक कार्यक्रम के सिलसिले में दुर्ग जाना था। उस दिन टाटीबंध में बड़ा जाम लगा था। राजभवन ने अधिकारियों ने पुलिस को काफी फोन-फान किया। तब भी ट्रैफिक को क्लियर होने में काफी टाईम लग गया। इस वजह से राज्यपाल राजभवन से दुर्ग के लिए निकल नहीं पाए। वे करीब डेढ़ घंटे तक राजभवन में जाम हटने का इंतजार करते रहे।

क्या होता है सेफ हाउस?

राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्तर के वीवीआईपी जब सड़क मार्ग से कहीं निकलते हैं तो हर 20 किलोमीटर की दूरी पर सेफ हाउस बनवाया जाता है। इसका मकसद यह होता है कि रास्ते में वीवीआईपी की कोई सुरक्षा या स्वास्थ्य का मसला आया तो उन्हें तुंरत सेफ हाउस में रुकवा दिया जाए। सेफ हाउस रोड किनाने कोई सरकारी गेस्ट हाउस या कार्यालय हो सकता है।

पांच दिन में तीसरी बार दुर्ग संभाग में

राज्यपाल रामेन डेका पांच दिन में आज तीसरी बार दुर्ग संभाग के दौरे पर थे। दो कार्यक्रम उनका दुर्ग में रहा और एक खैरागढ़ में। दुर्ग होते हुए वे खैरागढ़ गए थे।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story