Begin typing your search above and press return to search.

CG राज्य लघु वनोपज कर्मचारी कल्याण संघ की आमसभा, ज्वलंत मुद्दों पर लिए गए अहम निर्णय

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज कर्मचारी कल्याण संघ की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई...

CG राज्य लघु वनोपज कर्मचारी कल्याण संघ की आमसभा, ज्वलंत मुद्दों पर लिए गए अहम निर्णय
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज कर्मचारी कल्याण संघ की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में कमल वर्मा, प्रांतीय संयोजक कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित, उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में संगठन को सक्रिय बनाए रखने तथा मांगों को उचित मंच पर पूरी तैयारी के साथ प्रस्तुत कर उनके निराकरण हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

आमसभा में पवन शर्मा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ), जी. आर. चंद्रा (प्रांतीय समन्वयक), संतोष वर्मा (संयोजक, नवा रायपुर फेडरेशन), सोनाली तिडके (संयोजक, महिला प्रकोष्ठ, नवा रायपुर फेडरेशन) एवं पीतांबर पटेल (संयोजक, जिला रायपुर फेडरेशन) की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी अतिथियों ने कर्मचारियों की एकता एवं संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने आपसी सामंजस्य के माध्यम से अपनी मांगों एवं अधिकारों की प्राप्ति के तरीकों पर विस्तारपूर्वक अपने विचार व्यक्त किए।

प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि लघु वनोपज संघ के कर्मचारियों ने 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित हड़ताल के दौरान, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन को पूर्ण समर्थन दिया। इसके लिए उन्होंने संघ के कर्मचारियों की सराहना की। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी कर्मचारी हितों के लिए सदैव साथ खड़े रहेंगे।

आमसभा की कार्यवाही लघु वनोपज कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष मनोज सोनी की अध्यक्षता में एजेण्डा अनुसार संपन्न हुई। इसमें आय-व्यय पत्र का अनुमोदन, कर्मचारी हितों से संबंधित विषयों पर प्रबंध संचालक (लघु वनोपज संघ) एवं शासन को मांगपत्र सौंपने, तथा संगठन के विस्तार एवं मजबूती जैसे विषयों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

आमसभा में शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुख मुद्दों-सेटअप पुनरीक्षण, विभिन्न पदों के लिए पदोन्नति (प्रमोशन) चैनल की स्वीकृति, शासन की अनुमति के बिना संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति को तत्काल समाप्त करने तथा विभाग में विभिन्न पदों पर की गई प्रतिनियुक्ति समाप्त करने-को रखने हेतु अनुमोदन किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में शशांक साहू, अक्षय मनु, सुरेन्द्र तिवारी, कमलाकांत तिवारी, नारायण दत्त तिवारी, चित्रेश सिंह परिहार, केका नागवंशी, निकहत परवीन अंसारी, माया सनोदिया, रूपेश साहू, दिनेश पटेल, रवि निषाद, महेंद्र साहू, रवि जोशी, परमानंद साहू, सतीश सोनी, बी. डी. सूर, सौरभ नायडू, पवन यादव, जया दिल्लीवार, राहुल साहू, गोकुल देवांगन सहित संघ मुख्यालय, वृत्त कार्यालय एवं जिला यूनियनों के समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story