Begin typing your search above and press return to search.

Gariaband News: सीएम विष्णु देव साय के निर्देश पर गरियाबंद के सौर विद्युतीकृत ग्रामों के संयंत्र हुए कार्यशील, ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह

Gariaband News: भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है।

Gariaband News:  सीएम विष्णु देव साय के निर्देश पर गरियाबंद के सौर विद्युतीकृत ग्रामों के संयंत्र हुए कार्यशील, ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह
X
By Neha Yadav

CG News: भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी जी के मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा द्वारा सतत् रूप से किया जा रहा है।

इसी कड़ी में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत गरियाबंद जिले के 38 ग्रामों को विगत 15-20 वर्षों से 107 नग सोलर पॉवर प्लांट क्षमता 513 कि.वॉ. के माध्यम से विद्युतीकरण कर बिजली की व्यवस्था किया जा रहा है। जिसमें कुल 3907 परिवारों को कनेक्शन प्रदाय किया गया है। जिससे ग्रामीणों को उनके दैनिक जीवन यापन हेतु प्रकाश व्यवस्था प्रदान की जा रही है। इनमें से 07 ग्रामों के 13 नग सोलर पॉवर प्लांट की बैटरी विगत कुछ माह से खराब होने के कारण संयंत्र से विद्युत व्यवस्था बाधित हो गया था। ग्रामीणों द्वारा ग्रिड विद्युत की मांग एवं खराब बैट्री बैंक बदलने हेतु लगातार मांग की जा रही है।

जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्रेडा सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा द्वारा ग्रामीण विद्युतीकरण योजना अंतर्गत स्थापित सोलर संयंत्रों का बैट्रियों के खराब होने की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बैट्रियों की स्वीकृति दी एवं फील्ड अधिकारियों को तत्काल अकार्यशील संयंत्रों को कार्यशील करने के निर्देश दिये जिससे वहॉ निवासरत ग्रामीणों के घरों में रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इन 13 स्थलों के सौर ऊर्जा संयंत्रों हेतु नवीन बैट्री बैंक प्रदाय कर बंद संयंत्रों को कार्यशील कर दिया गया है। क्रेडा द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए सी.ई.ओ. राणा एवं विभाग के अधिकारियों का ग्रामीणों द्वारा आभार व्यक्त किया।

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story