Begin typing your search above and press return to search.

Gariaband Naxalite News: 3 नक्सलियों ने डाले हथियार: तीनों पर घोषित था 1-1 लाख का इनाम, कई बड़े वारदात में थे शामिल

3 Naxaliyo Ne Kiya Surrender: गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, दो महिला सहित तीन नक्सलियों ने हथियार सहित आत्मसमर्पण किया है। तीनों नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था और लंबे समय से सक्रिय थे।

Gariaband Naxalite News:  3 नक्सलियों ने डाले हथियार: तीनों पर घोषित था 1-1 लाख का इनाम, कई बड़े वारदात में थे शामिल
X

Gariaband Naxalite News

By Chitrsen Sahu

3 Naxaliyo Ne Kiya Surrender: गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, दो महिला सहित तीन नक्सलियों ने हथियार सहित आत्मसमर्पण किया है। तीनों नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था और लंबे समय से सक्रिय थे।

आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण

गरियाबंद पुलिस की नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1-1 लाख रुपए के तीन इनामी नक्सलियों ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है। जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल है। तीनों ने सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।

नक्सली नेताओं के सहयोगी के रूप में करते थे काम

आत्मसमर्पण करने वालों में नागेश, जैनी और मनीला शामिल है। तीनों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। तीनों पिछले 7-8 साल से गरियाबंद, धमतरी और नुआपड़ा डिवीजन में सक्रिय थे। साथ ही बड़े नक्सली नेताओं के सहयोगी के रूप में काम किया करते थे और कई बड़ी वारदातों में भी शामिल थे।

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी उपलब्धी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नागेश, जैनी और मनीला ने सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत इलाके में सक्रीय नक्सलियों की संख्या घटकर 30 रह गई है। वहीं इस मामले में गरियाबंद पुलिस अधिक्षक का कहना है कि यह नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी उपलब्धी है। इससे क्षेत्र में शांती स्थापना को नई दिशा मिलेगी।

एक साथ 103 नक्सलियों ने किया था आत्मसमर्पण

बता दें कि छत्तीसगढ़ में सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे पहले बीजापुर में 2 अक्टूबर को 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर करने वाले 5 नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम घोषित था। इसके अलावा सभी नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story