Begin typing your search above and press return to search.

G-RAM-G Yojana Controversy : भूपेश बघेल का जेल में कवासी लखमा से मेल-मिलाप : बोले- निर्दोष को सलाखों के पीछे रखना अन्याय, BJP के गांधी विरोध पर भी बरसे, दागे कई तीखे सवाल

G-RAM-G Yojana Controversy : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को रायपुर सेंट्रल जेल पहुँचकर पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की।

G-RAM-G Yojana Controversy : भूपेश बघेल का जेल में कवासी लखमा से मेल-मिलाप : बोले- निर्दोष को सलाखों के पीछे रखना अन्याय, BJP के गांधी विरोध पर भी बरसे, दागे कई तीखे सवाल
X

G-RAM-G Yojana Controversy : भूपेश बघेल का जेल में कवासी लखमा से मेल-मिलाप : बोले- निर्दोष को सलाखों के पीछे रखना अन्याय, BJP के गांधी विरोध पर भी बरसे, दागे कई तीखे सवाल

By Uma Verma

Bhupesh Baghel Central Jail Raipur : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को रायपुर सेंट्रल जेल पहुँचकर पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। लगभग एक साल से जेल में बंद अपने साथी नेता से मिलने के बाद बघेल ने भाजपा सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों (ED-EOW) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कवासी लखमा पूरी तरह निर्दोष हैं और उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते जेल में रखा गया है।

Bhupesh Baghel Central Jail Raipur : ED और EOW की कार्रवाई पर दागे तीखे सवाल जेल के बाहर मीडिया से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि आज भाजपा के मंत्री और नेता खुद अनजाने में सच स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जब भाजपा के लोग ही मान रहे हैं कि लखमा निर्दोष हैं, तो फिर उन पर FIR क्यों की गई? उन्हें एक साल से जेल में क्यों रखा गया है? बघेल ने जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लखमा के जवाबों पर ED ने अब तक कोई रिप्लाई फाइल नहीं किया है, जो यह दर्शाता है कि यह केवल प्रताड़ित करने की साजिश है। भाजपा नेताओं द्वारा सहानुभूति दिखाने को उन्होंने 'घड़ियाली आंसू' करार दिया।

VB-G RAM G विवाद : गांधी को बर्दाश्त नहीं कर पाती भाजपा

नई योजना जी-राम-जी (G-RAM-G) और विकसित भारत अभियान को लेकर चल रहे विवाद पर भूपेश बघेल ने भाजपा की विचारधारा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के दिल में महात्मा गांधी के प्रति सम्मान नहीं है और वे गांधीवादी विचारधारा को बर्दाश्त नहीं कर पाते। मनरेगा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, "मनरेगा एक ऐसी योजना थी जिसने गांवों को ताकत दी, लेकिन पिछले दो सालों में भाजपा सरकार ने एक भी नया काम स्वीकृत नहीं किया है। अब वे गांधी जी के नाम को हटाने की कोशिश कर रहे हैं।"

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सावरकर बनाम गांधी की बहस

पूर्व मुख्यमंत्री ने तीखे अंदाज में कहा कि महात्मा गांधी को दुनिया से मिटाना नामुमकिन है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, "दुनिया के 88 देशों में बापू की प्रतिमाएं लगी हैं। क्या भाजपा बता सकती है कि किसी एक भी देश में सावरकर की प्रतिमा लगी है? जब भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष भारत आते हैं, वे राजघाट जाकर गांधी जी को नमन करते हैं, सावरकर की समाधि पर कोई नहीं जाता।" उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्यों को 'खिलौने' की तरह नियंत्रित करने का आरोप लगाया और कहा कि "जितनी चाबी भरी राम ने, उतना चले खिलौना" वाली स्थिति पैदा कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ में ठप पड़ा है विकास

बघेल ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम पूरी तरह बंद हैं। नई योजनाओं के नाम पर केवल भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि धरातल पर मजदूरों और किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कवासी लखमा की गिरफ्तारी को उन्होंने बस्तर की आवाज को दबाने की कोशिश बताया और कहा कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ेगी।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story