Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने की CM विष्णु देव साय से मुलाकात...

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने की CM विष्णु देव साय से मुलाकात...
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने आज रात मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की।

इस मुलाकात में दोनों के बीच न केवल समसामयिक विषयों पर बात हुई, वरन आसन्न लोकसभा चुनाव पर भी मंत्रणा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शाल और बस्तर की कलाकृति दे कर उनका सम्मान किया।

गौरतलब है कि प्रभात झा का छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की मीडिया से गहरा नाता रहा है। वे अविभाजित मध्य प्रदेश के भाजपा मीडिया प्रभारी रहे एवं बाद में मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाला। भाजपा के मुखपत्र "कमल सन्देश" के संपादक रहे झा से मुख्यमंत्री ने कई पुराने अवसरों की स्मृतियां साझा की।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story