Surajpur News: फेयरवेल पार्टी या स्टंटबाजी VIDEO...हूटर बजाते हुए निकला छात्रों का काफिला, कार की खिड़कियों पर लटककर किया खतरनाक स्टंट
Farewell Party Me Stunt Baji: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में फेयरवेल पार्टी में जमकर स्टंटबाजी हुई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
Farewell Party Me Stunt Baji: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में छात्रों ने फेयरवेल के नाम पर न सिर्फ जमकर स्टंटबाजी की बल्कि ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां भी उड़ाई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए पांच कारों को जब्त कर लिया है, जिसमें लटककर उन्होंने स्टंटबाजी की थी।
फेयरवेल पार्टी में टशन जमाने की स्टंटबाजी
यह पूरा मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के एक निजी स्कूल में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई थी। इस फेयरवेल पार्टी में टशन जमाने के लिए छात्रों ने कार की खिड़कियों से लटककर जमकर स्टंटबाजी की। छात्र न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की भी जान को खतरे में डालते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने पांच कारों को जब्त कर लिया।
वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
इस पूरे स्टंटबाजी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता कि छात्रों के कारों का काफिला हूटर बजाते हुए आगे बढ़ रहा है। इतना ही नहीं छात्र कार की खिड़कियों में लटके हुए हैं और सेल्फी के साथ ही वीडियो बनाकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। उन्हें न ही अपनी बल्कि दूसरों की जान की भी कोई फिकर नहीं है। यह वीडियो वायरल होते-होते पुलिस तक जा पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने पांच कारों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
