Employee News: CG: रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष, DA समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर फेडरेशन का 3 दिन की हड़ताल, पढ़िये क्या है मांग
Employee News: छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सरकारी कामकाज ठप रहेंगे। सरकारी काम काज नहीं होने के कारण इन तीन दिनों तक आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Employee News: रायपुर। प्रदेश में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने तीन दिनों तक हड़ताल का आह्वान किये हैं। यह हड़ताल 29, 30 और 31 दिसंबर तक होगी। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में होने वाले सभी सरकारी कामकाज ठप रहेंगे।
दरअसल, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा डीए, वेतन विसंगति, कैशलेस उपचार सुविधा सहित 11 सूत्रीय लंबित मांगों के समाधान हेतु "मोदी की गारंटी लागू करो" अभियान के तहत तृतीय चरण जिला स्तरीय कलम बंद, काम बंद आंदोलन आयोजित किया गया है। शासन द्वारा कर्मचारियों से किए गए वादों की अनदेखी के विरोध में यह प्रदर्शन होगा। आंदोलन में सभी कर्मचारी, अधिकारी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे हैं।
आईये जानते हैं सरकार से क्या कुछ है मांग
1. केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए।
2. DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित की जाए।
3. सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
4. लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
5. प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए संपूर्ण सेवा लाभ दिया जाए। पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए।
6. सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए। नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दिया जाए।
7. अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10 प्रतिशत सीलिंग में शिथिलीकरण की जाए।
8. प्रदेश में कैशलेश सुविधा लागू की जाए।
9. अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जाए।
10. दैनिक, अनियमित, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बने।
11. सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जाये।
फेडरेशन की संगठनों से अपील
1. आंदोलन में अधिकतम सहभागिता सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मचारी-अधिकारी सामूहिक अवकाश लेकर 29 से 31 दिसंबर 2025 को जिले में आयोजित रैली एवं धरने में शामिल हों। जहाँ ब्लाक मुख्यालय जिले से दूर है, वहाँ ब्लाक स्तरीय रेली व धरना आयोजित किया जाएगा।
2. तैयारी एवं समन्वय सभी जिला व ब्लॉक इकाइयों रेली-धरने की पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करें। उपस्थिति, रूट प्लान, नारे एवं बैनर की व्यवस्था पूर्व में कर लें।
3. व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया, स्थानीय समूहों व माध्यमों के जरिए आंदोलन की जानकारी तेजी से साझा करें। प्रत्येक कर्मचारी तक संयुक्त अपील पहुँचाने हेतु जागरूकता अभियान चलाएँ।
4. सामूहिक अवकाश आवेदन अभियान सामूहिक अवकाश आवेदन भरवाने हेतु विशेष अभियान चलाएँ। ब्लाक /जिला स्तर पर आवेदन एकत्र कर निर्धारित प्रक्रिया अनुसार जमा करें।
5. सूचना संप्रेषण में सक्रियता फेडरेशन द्वारा जारी सभी सूचनाएँ व निर्देश अपने-अपने संगठनात्मक समूहों में तुरंत साझा करें।
