Begin typing your search above and press return to search.

Employee News: होली से पहले अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की वित्त मंत्री से मुलाकात, बजट में कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल करने पर...

Employee News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने वित्त मंत्री से मुलाकात कर बजट में कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल करने पर आभार जताया।

Employee News: होली से पहले अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की वित्त मंत्री से मुलाकात, बजट में कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल करने पर...
X
By Sandeep Kumar

Employee News: रायपुर। बजट में कैशलेस चिकित्सा सुविधाा शामिल करने पर छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने वित्त मंत्री का आभार जताया। फेडरेशन ने वित्त मंत्री से आज विधानसभा में भेंट की।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी से भेंट कर राज्य बजट में कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारी वर्ग एवं उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता से मुक्ति मिलना एक ऐतिहासिक एवं कर्मचारी हितैषी कदम है। फेडरेशन सरकार के इस संवेदनशील निर्णय का स्वागत करता है तथा आशा करता है कि भविष्य में भी कर्मचारी हितों को इसी प्रकार प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर निरंतर संघर्षरत है, जिनमें कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रमुख मांगों में शामिल रही है। इस महत्वपूर्ण मांग की पूर्ति से प्रदेश के कर्मचारियों में उत्साह एवं संतोष का वातावरण है।

प्रतिनिधिमंडल में कमल वर्मा (प्रांतीय संयोजक), सुनील उपाध्याय, पूषण साहू, संतोष कुमार वर्मा, संजीत शर्मा, जगेश्वर भट्ट, राजेश ठक्कर, महेंद्र साहू, युवराज शर्मा उपस्थित रहे।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story