Begin typing your search above and press return to search.

Bastar News : हमारे बस्तर के गौरव ने जापान में गाड़े झंडे, मुख्यमंत्री साय ने कहा - गौरव ने छत्तीसगढ़ को किया गौरवान्वित, जाने कौन है गौरव अविनाश तिवारी

Chief Minister Vishnudev Sai : मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह गर्व की बात है कि बस्तर की धरती से निकलकर वैश्विक मंच पर पहचान बनाने वाले प्रतिभाशाली युवा अब छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान दे रहे हैं.

Bastar News : हमारे बस्तर के गौरव ने जापान में गाड़े झंडे, मुख्यमंत्री साय ने कहा - गौरव ने छत्तीसगढ़ को किया गौरवान्वित, जाने कौन है गौरव अविनाश तिवारी
X
By Meenu Tiwari

Chief Minister Vishnudev Sai : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जापान प्रवास पर वह पल गौरव का पल रहा जब उन्हें छत्तीसगढ़ के बस्तर एक होनहार युवक से टोक्यो में मुलाकात की।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और बस्तर के रहने वाले अविनाश तिवारी से मुलाकात की.

इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई. सीएम साय ने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी.


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह गर्व की बात है कि बस्तर की धरती से निकलकर वैश्विक मंच पर पहचान बनाने वाले प्रतिभाशाली युवा अब छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान दे रहे हैं..

https://x.com/vishnudsai/status/1959526084774355029?

कौन है बस्तर का गौरव अविनाश तिवारी ?

अविनाश तिवारी, जो मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं और नवोदय विद्यालय, बारसूर (दंतेवाड़ा) के पूर्व छात्र रहे हैं, आज जापान की प्रतिष्ठित कंपनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं. उनके पिता डॉ. सुरेश तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं.


Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story