राज्य ग्रामीण विकास सेवा संघ की बैठक, अहम फैसलों पर लगी मुहर, नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन पदोन्नति, सहित कई प्रस्तावों पर बनी सर्वसम्मति
CG News: राज्य ग्रामीण विकास सेवा संघ” की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभाग के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बैठक की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न एजेण्डों पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए.

इमेज सोर्स- NPG News
दुर्ग, 22 मार्च 2026 राज्य ग्रामीण विकास सेवा संघ” की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभाग के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बैठक की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न एजेण्डों पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए.
बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद स्तर पर डिप्टी कलेक्टर के स्थान पर एसीईओ (ACEO) अधिकारियों को ही CEO का प्रभार एवं वित्तीय अधिकार दिए जाएं तथा पद रिक्त न रखे जाएं. जिला पंचायत के पदों को ज्वाइंट कमिश्नर (पंचायत) से भरे जाने पर सहमति बनी. CEO पद के ग्रेड-पे को 5400 किए जाने हेतु फाइल को पुनः आगे बढ़ाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया.
इसके अलावा 80 पदों पर पदोन्नति का प्रतिशत 25% से बढ़ाकर 50% करने का निर्णय लिया गया. APO पदस्थापना एवं पदोन्नति को लेकर स्पष्ट किया गया कि उनका स्थानांतरण जनपद स्तर पर न किया जाए. साथ ही CEO एवं APO पदों के विलय/मर्जर का सर्वसम्मति से विरोध किया गया.
बैठक में संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन भी संपन्न हुआ, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया. अध्यक्ष पद पर राजकुमार खूंटे (संयुक्त आयुक्त) निर्वाचित हुए. उपाध्यक्ष पद पर महेश पटेल (उपायुक्त), नवीन कुमार (CEO) एवं वेणु सुखदेवे (DEO) चुने गए. सचिव एवं मीडिया प्रभारी के रूप में रुपेश कुमार पांडे (CEO) का चयन हुआ. कोषाध्यक्ष पद पर दीपक ठाकुर(CEO) नियुक्त हुए.
संयोजक पद की जिम्मेदारी हिमांशु गुप्ता (CEO) को दी गई.संगठन-सचिव के रूप में योगेन्द्र चन्द्राकर (ADEO) एवं सहसचिव श्वेता यादव (DEO) चुने गए. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शैलेश भगत ((CEO) ), शिशिर कुमार शर्मा (CEO), दिव्या ठाकुर ((CEO) ), किरण कुमार कौशिक (CEO), कुबेर सिंह उरेती (APO), भरत लाल साहू (ADEO), नील कमल सिंह ठाकुर (ADEO), मणिशंकर कौशिक, (DEO)अरुण कुमार सिंह (DEO), मारुति राव घोड़ेसवार (DEO) एवं रोहित नायक (CEO) को शामिल किया गया.
संरक्षक मंडल में विनय प्रकाश तिर्की (अपर विकास आयुक्त), आर.के. झा (अपर विकास आयुक्त) एवं एस. आलोक (अपर विकास आयुक्त) को जिम्मेदारी दी गई. सलाहकार के रूप में हेमन्त ठाकुर (संयुक्त आयुक्त), दिलीप अग्रवाल (संयुक्त आयुक्त), दीपक शर्मा (संयुक्त आयुक्त) एवं मती सीमा मिश्रा (संयुक्त आयुक्त) को शामिल किया गया. कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में हरिशंकर चौहान (संयुक्त आयुक्त) नियुक्त हुए.
बैठक में DEO/ADEO द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन को भी सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया. साथ ही संघ का पंजीयन एक माह के भीतर पूर्ण करने का प्रस्ताव पारित किया गया. सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संघ की मांगों को लेकर आगे संघर्ष करने का संकल्प लिया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ.
