Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: दो मजदूरों की मौत..नींव खुदाई के दौरान ढही दीवार, मलबे में दबने से गई दो की जान, दो की हालत गंभीर

Niv Khudai Ke Dauran Giri Diwar: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नींव खुदाई के दौरान एक कच्ची दीवार (Niv Khudai Ke Dauran Giri Diwar) ढह गई, जिससे मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो मजदूर घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं मृतकों के परिजनों ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

Durg News: दो मजदूरों की मौत..नींव खुदाई के दौरान ढही दीवार, मलबे में दबने से गई दो की जान, दो की हालत गंभीर
X

Durg News

By Chitrsen Sahu

Niv Khudai Ke Dauran Giri Diwar: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नींव खुदाई के दौरान एक कच्ची दीवार (Niv Khudai Ke Dauran Giri Diwar) ढह गई, जिससे मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो मजदूर घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं मृतकों के परिजनों ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

नींव डालने के दौरान हुआ हादसा

यह हादसा धमधा थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां निर्माणधीन मकान में नींव डालने का काम किया जा रहा था, तभी बाजू की कच्ची दीवार अचानक ढह गई। जिसके मलबे में चार मजदूर दब गए,इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल दो की इलाज जारी है।

दीवार ढहने से मलबे में दबे चार मजदूर

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रावन गांव में गुरुदेव नाम के डॉक्टर के घर पर 14 नवंबर की सुबह चार मजदूर नींव डालने का काम कर रहे थे, तभी बाजू की कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। जिसके मलबे में नारायण ठाकुर और ईश्वरी गायकवाड सहित चार मजदूर दब गए। इस हादसे में नारायण ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ईश्वरी सहित तीन मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मजदूर के परिजनों ने की जांच की मांग

ईश्वरी गायकवाड की हालत को देखते हुए उसे धमधा से दुर्ग और फिर वहां से एम्स ले जाने के तैयारी थी, तभी उसने दम तोड़ दिया। बाकी दो मजदूरों का इलाज जारी है। घटना को लेकर ईश्वरी गायकवाड के परिजनों का कहना है कि जिस डॉक्टर के घर काम चल रहा था, उसने हाल-चाल तक नहीं जाना। वहीं उन्होंनें इसकी सघन जांच की मांग की है। फिलहाल धमधा पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story