Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: ISEI द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग पुलिस को यातायात क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित...

Durg News: ISEIआईएसईआई द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग पुलिस को यातायात क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान 2025 में यातायात व्यवस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया।

Durg News: ISEI द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग पुलिस को यातायात क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित...
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस को यातायात व्यवस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ISEI के द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान दुर्ग एसएसपी के नेतृत्व में किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला हैं।  

10 जनवरी 2026 को ISEI (Institution of Safety Engineers – India) द्वारा रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में वर्ष 2025 के दौरान " दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के नेतृत्व में यातायात व सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश में वर्ष 2025 में ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चला कर नियमों का पालन न करने वाले, बिना हेलमेट के 20235, बिना सीट बेल्ट 7238, नशे में 1381, तेज गति 1685, गलत पार्किंग 10945 वाहनों पर कार्रवाई की गयी।

इसी प्रकार सड़क में सुधार कार्य हेतु संबंधित विभाग से संपर्क कर सड़क, बिजली, डिवाइडर, साइन बोर्ड लगाने , इंजीनियरिंग सुधार कार्य किया गया, यातायात जागरूकता हेतु स्कूल/ कॉलेज, ग्रामीण छेत्र, चौक चौहराहे में नुककड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। उक्त कार्य के परिणाम स्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में 2024 की वृद्धि अनुरूप 2025 में कमी आयी।

कार्यकम के दौरान सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुशील पांडे को ड्यूटी के दौरान सजगता, सतर्कता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने हेतु सम्मान प्रदान किया गया। उनके द्वारा यातायात प्रबंधन, नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने एवं आम नागरिकों को सहयोगात्मक रूप से मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

आरक्षक विजय शर्मा को विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था से संबंधित आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को समय पर संपादित कराने, यातायात अवरोधों के समाधान तथा सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में सक्रिय योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

यह सम्मान यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा, सुव्यवस्थित यातायात संचालन एवं जनहित में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना का प्रतीक है तथा इससे पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे भविष्य में भी और अधिक प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story