Durg News: एक साथ तीन बच्चियां लापता, घर से अचानक हुए गायब, मचा हड़कंप...

Durg News: एक साथ तीन बच्चियां लापता, घर से अचानक हुए गायब, मचा हड़कंप...
X
Durg News: एक साथ तीन बच्चियों के लापता होने से हड़कंप मच गया।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर से अचानक तीन बच्चियां लापता होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसएसपी विजय अग्रवाल ने बच्चियों के लापता होने की शिकायत को गंभीरता से लिया और पुलिस की पांच टीमों का गठन कर जांच के निर्देश दिए।

थाना जामुल क्षेत्र से तीन बच्चियों के लापता होने की सूचना पर दुर्ग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, रेलवे स्टेशन चेकिंग, स्थानीय पूछताछ की। पुलिस की पांच टीमों ने 12 घंटे से कम समय की जाँच के बाद तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सौंप दिया गया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, थाना जामुल क्षेत्र में 10 अक्टूबर को सूचना मिली कि तीन बच्चियाँ अपने घर से कहीं चली गई है। सूचना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए थाना जामुल पुलिस व एससीयू की टीम द्वारा तत्काल बच्चियों की तलाश शुरू की गई।

बच्चियों की खोजबीन के लिए पुलिस की पांच टीमें को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया। विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का लगातार विश्लेषण किया गया। आसपास के क्षेत्रों में जांच, स्थानीय लोगों से पूछताछ व रेलवे स्टेशन सहित संभावित स्थानों पर चेकिंग की गई।

पुलिस टीमों के लगातार प्रयासों, आपसी समन्वय व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल बरामद किया गया। बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में थाना जामुल की महिला रक्षा टीम व एससीयू की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सराहनीय कार्य

तीनों बच्चियों को सुरक्षित खोज निकलने में थाना जामुल पुलिस, एससीयू व महिला रक्षा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालना, संभावित स्थानों पर जांच करना, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग व स्थानीय लोगों से पूछताछ करना इस कार्रवाई के प्रमुख आधार रहे।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बच्चों के लापता होने की स्थिति में बिना विलंब किए तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस सहायता नंबर 112 पर सूचना दें। बच्चों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं तथा तलाश में सहयोग करें। बच्चों की सुरक्षा व सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।

Tags

Next Story