Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: दुष्कर्म करने में कामयाब नहीं हुआ तो कर दी हत्या, 1000 लोगो से पूछताछ, कई CCTV की जांच, फिर ऐसे पहुंची पुलिस आरोपी तक

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी ने दुष्कर्म करने में कामयाब नहीं होने पर महिला को मौत के घाट उतार दिया था।

Durg News: दुष्कर्म करने में कामयाब नहीं हुआ तो कर दी हत्या, 1000 लोगो से पूछताछ, कई CCTV की जांच, फिर ऐसे पहुंची पुलिस आरोपी तक
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में महिला की हत्या की पहेली को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए करीब 1000 लोगों से पूछताछ की और 100 घंटे से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया था।

जानिए क्या थी घटना

कुम्हारी थाना क्षेत्र के केवल्य धाम के पीछे परसदा स्थित खेत में 17 जनकारी को एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। इस सूचना पर कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने भी महिला के हत्या के मामलों को गंभीरता से लिया और पांच विशेष टीमों का गठन कर जांच के निर्देश दिए। टीम ने आसपास के गांव में महिला की तस्वीर दिखाई और पहचान का प्रयास किया जा रहा था। करीब 1000 लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की गई थी। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे 100 घंटे से अधिक सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया।

इसी बीच पुलिस टीम को मृतिका महिला से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस को पता चला कि महिला को अंतिम बार महाराजा देवार उर्फ राजा देवार के साथ देखा गया था। पुलिस ने संदेही महाराजा देवार की तलाश की गई और उसे पकड़ा गया।

शुरूआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया, जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी महाराजा देवार ने पुलिस को बताया कि वो घटना वाले दिन महिला को अपने साथ परसदा खार स्थित खेत में ले गया था। जहां पर महिला के अकेलापन का फायदा उठाकर रेप करने की कोशिश करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम महाराजा देवार उर्फ राजा देवार 22 वर्ष निवासी बजरंग चौक वार्ड क्रमांक-7 कुम्हाारी जिला का रहने वाला था।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story