Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: देह व्यापार का खुलासा, व्हाट्सएप पर ग्राहक से डील, फिर काॅल कर होटल में बुलाई जाती थी लड़कियां, युवती और दलाल गिरफ्तार

Durg News: Durg News: छत्तीसगढ़ में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने एक होटल में रेड कर एक व्यक्ति और युवती को पकड़ा है। साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।

Durg News: देह व्यापार का खुलासा, व्हाट्सएप पर ग्राहक से डील, फिर काॅल कर होटल में बुलाई जाती थी लड़कियां, युवती और दलाल गिरफ्तार
X
By Sandeep Kumar

Durg News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों अनैतिक कार्य में लगे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। रायगढ़ में देह व्यापार के खुलासे के बाद दुर्ग जिले के एक होटल में छापामार कार्रवाई कर दलाल और युवती को पकड़ा गया है। आरोपी दलाल ग्राहकों के मोबाइल पर लड़कियों की फोटो भेजकर सौदा करता था, फिर लड़कियों को होटल बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाता था। पुलिस ने होटल के कमरे से मोबाइल, नगदी और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त की गई है।

पुलिस को मिली थी सूचना

दरअसल, थाना छावनी की टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के लाॅज और होटल में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। इस सूचना को एसएसपी विजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और मामले में जांच कर कार्रवाई करते के निर्देश दिये।

दुर्ग पुलिस की टीम ने प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर होटल के अंदर भेजा। इस दौरान दलाल ने प्वाइंटर से सौदा किया और उसे कमरे में जाने को कहा। सौदा होने के बाद प्वाइंटर ने बाहर खड़ी पुलिस को इसारा कर अंदर बुलाया। पुलिस को देखकर दलाल भागने की कोशिश करने लगा।

पुलिस की टीम ने आरोपी दलाल को दौड़ाकर धर-दबोचा। साथ ही होटल के कमरे में रूकी युवती को भी हिरासत में लिया गया। जांच कार्रवाई के दौरान पता चला कि होटल मालिक व रिसेप्शनिस्ट द्वारा दलाल के माध्यम से युवतियों को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाया जाता था। प्रकरण में संलिप्त एक आरोपी व युवती को पकड़ा गया।

मामले में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 3, 4, 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।

घटनास्थल

थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत स्थित छाया इन लाज, जिला दुर्ग

आरोपी का विवरण

1. घनेश रॉय, उम्र 56 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग

2. सीता चौधरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग

जब्त सामग्री

▪️ नकद राशि 500

▪️ मोबाइल फोन (02 नग)

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अनैतिक देह व्यापार जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराधों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story