Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत: परिजनों ने जमकर किया हंगामा, जानिए फिर आगे क्या हुआ

Current Lagne Se Majdur Ki Maut: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित एक कंपनी में मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत (Current Lagne Se Majdur Ki Maut) हो गई। घटना के बाद परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

Durg News: करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत: परिजनों ने जमकर किया हंगामा, जानिए फिर आगे क्या हुआ
X

Durg News

By Chitrsen Sahu

Current Lagne Se Majdur Ki Maut: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित एक कंपनी में मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत (Current Lagne Se Majdur Ki Maut) हो गई। घटना के बाद परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

प्रबंधन के ऐलान के बाद शांत हुआ मामला

यह पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। यहां संचालित स्वास्तिक इंजीनियरिंग वर्क्स में एक मजदूर की करंट की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मजदूर के परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के साथ ही मुआवजे की भी मांग की। प्रबंधन की ओर से मुआवजे का ऐलान के बाद मामला शांत हुआ। इधर पुलिस ने भी मामले की जांच भी शुरु कर दी है।

इस तरह हुआ हादसा

मृतक की पहचान नवल पटेल के रूप में की गई है, जो छावनी का रहने वाला था और पिछले एक साल से स्वास्तिक इंजीनियरिंग वर्क्स में कार्यरत था। 12 नवंबर की सुबह वह रोज की तरह काम कर रहा था, तभी क्रेन का हुक ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों ने कंपनी पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही मुआवजा देने की भी मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन ने पांच लाख रुपए की मुआवजे का ऐलान किया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामले की जांच भी शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story