Durg News: Durg News: चुनाव ड्यूटी से लौट रही महिला लेक्चरर की मौत, तेज रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर...

Accident
दुर्ग। वोटिंग खत्म करवाने के बाद ईवीएम जमा कर लौट रही महिला व्याख्याता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला व्याख्याता मतदान के बाद मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराकर स्कूटी से रायपुर अपने घर लौट रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे महिला व्याख्याता बुरी तरह घायल हो गई और उनकी मौत हो गई। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (एलबी) के पद पर कार्यरत मधु बंजारे की ड्यूटी मतदान कर्मी के रूप में लगी थीं। उनकी ड्यूटी विधानसभा क्रमांक 66 वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। 7 में को मतदान संपन्न करने के बाद अन्य सहकर्मियों के साथ मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा करवाया फिर वापस अपने घर जाने के लिए निकली थी।
मतपेटियां जमा कर वापस लौट के दौरान काफी रात हो गई। इसलिए वह सुबह 4:00 तक दुर्ग बस स्टैंड में बैठी रही। फिर अपनी इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल स्कूटी से घर के लिए निकली। कुम्हारी ब्रिज पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जिसके चलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची कुम्हारी थाने की पुलिस ने कुम्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनके शव को रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
-
Home
-
Menu
