Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: बिजली विभाग के इंजीनियर की मिली लाश, बंधे थे दोनो हाथ, हत्या की आशंका?...

Durg News: बिजली विभाग के इंजीनियर की मिली लाश, बंधे थे दोनो हाथ, हत्या की आशंका?...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

दुर्ग। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय इंजीनियर का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक बिजली कंपनी सीएसपीडीसीएल में पदस्थ था। मृतक के पीछे से दोनों हाथ बंधे थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, मोहन नगर थाना क्षेत्र के काटुलबोर्ड नर्सिंग विहार कॉलोनी निवासी प्रतीक साहू इंजीनियर के पद पर रायपुर में पदस्थ था। मृतक के पिता भी बिजली विभाग रायपुर डंगनिया में पदस्थ है। साथ ही उसकी माता भी शासकीय कर्मी है। प्रतीक दुर्ग में अपने माता-पिता के साथ रहता था। दोनों पिता पुत्र रायपुर से अप डाउन करते थे। बुधवार की सुबह प्रतीक के माता पिता नौकरी में चले गए थे। प्रतीक ने अपने पिता को सुबह फोन कर जानकारी दी कि चरौदा के पास उसकी कार खराब हो गई है। इसलिए वह ड्यूटी पर नहीं गया और घर ही है।

परिजन जब वापस आए तो प्रतीक का कमरा अंदर से बंद था। माता-पिता ने सोचा कि वो आराम कर रहा होगा। काफी समय बाद जब प्रतीक अपने कमरे के बाहर नहीं निकला तो खिड़की से झांक कर देखा। कमरे के अन्दर प्रतीक का शव फंदे में लटका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की उपस्थिति में अंदर कमरे में प्रवेश किया। मृतक के हाथ पीछे से बंधे हुए थे। प्रतीक के शव को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पूछताछ में जानकारी मिली है कि लंबे समय से प्रतीक डिप्रेशन में था। वह ऑफिस में भी बहुत कम ही अपने सहकर्मियों से बातचीत करता था और अकेला ही रहना पसंद करता था। घर में भी वो लंबे समय तक कमरे में बंद रहता था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पता चल पायेगा।


Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story