Begin typing your search above and press return to search.

Durg Crime News: प्रेम विवाह के जश्न में खूनी संघर्ष, दुल्हन के रिश्तेदार की मौत, तीन गिरफ्तार

Durg Crime News: प्रेम विवाह के दौरान लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को गालियां दी। जिसके बाद उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल होकर एक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Durg Crime News: प्रेम विवाह के जश्न में खूनी संघर्ष, दुल्हन के रिश्तेदार की मौत, तीन गिरफ्तार
X
By Radhakishan Sharma

Durg Crime News: दुर्ग। प्रेम विवाह के बाद दूल्हे पक्ष द्वारा मनाए जा रहे जश्न में विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन के रिश्ते के भाई की हत्या हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के डिपरापारा का है।

मिली जानकारी के अनुसार डिपरापारा दुर्ग में रहने वाला निहाल पटेल (32) सरकारी अस्पताल में निजी एंबुलेंस चलाता है। उसकी साली पूजा साहू को 16 अक्टूबर को मोहल्ले के ही तिलक साहू ने भगा लिया था। दोनों बालिग होने के कारण अगले दिन विवाह कर लौट आए थे। गांव में 17 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वर पक्ष के लोग मोहल्ले में जश्न मना रहा था। इस दौरान दूल्हे तिलक के परिजन राजा यादव, दद्दू, लब्बु, शनि और अन्य लोगों ने दुल्हन के परिजनों नीरज ठाकुर और सूरज ठाकुर को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे निहाल पटेल से भी विवाद बढ़ गया और दूल्हे पक्ष के लोग वहां से चले गए। कुछ देर बाद आरोपी फिर पीछे के रास्ते से झाड़ूराम देवांगन स्कूल मैदान पहुंचे, जहां निहाल और अन्य लोग आपस में बात कर रहे थे। उसी समय राजा यादव, दद्दू, लब्बु, शनि और अन्य ने नीरज ठाकुर पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। बचाव करने आए मोहल्ले के लोग रानू, रानी, शीतल और धनेश ठाकुर भी पिटाई का शिकार हुए।

घटना में नीरज के सीने और सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद प्रेम विवाह और जश्न के दौरान हुए अपमान को लेकर बढ़ा। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story