Durg Crime News: कांग्रेसी नेत्री ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग, अस्पताल में मौत...कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची थी पुलिस

Durg Crime News: कांग्रेसी नेत्री ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग, अस्पताल में मौत...कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची थी पुलिस
X
Durg Crime News: छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता ने मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान मौके पर पुलिस की टीम कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची थी।

Durg Crime News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता ने खुद के उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। जहाँ, 7 दिनों तक चले उपचार के बाद महिला की मौत हो गई। कांग्रेसी नेत्री का नाम शबाना निशा (37 वर्ष) था।

जानिए क्या था मामला

यह पूरा मामला 22 जनवरी का है। कांग्रेस नेत्री शबाना निशा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरीपारा स्थित फेरू राम के मकान में किराए पर रहती थी। बताया जा रहा है कि शबाना चाहती थी कि वह जिस मकान में रह रही थी, उसे मकान मालिक बेच दे, लेकिन मकान मालिक नहीं बेच रहा था। साथ ही शबाना को घर खाली करने का दबाव बना रहा था। मकान मालिक ने मामले में कोर्ट में भी इसकी शिकायत की थी। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस और कोर्ट स्टाफ घर खाली कराने के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान महिला घर के अंदर गई और खुद के उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। घटना में महिला 95 प्रतिशत झुलस गई थी, जिसे परिजनों और पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। स्थिति गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया था।

महिलाा का उपचार डीकेएस में करीब 7 दिनों तक चला। इसी बीच शुक्रवार 30 जनवरी को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, दुर्ग पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की टीम पहुंची थी। इसी बीच महिला ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। महिला का उपचार जारी था, इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शबाना कांग्रेसी नेत्री थी और उसने वार्ड क्रमांक 28 पचरीपारा से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ चुकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story